Rajmata Chun Kumari Stadium Waidhan: परिक्षेत्र हर वर्ष की भांति इस बार भी हीरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। इस टूर्नामेंट का आगाज आगामी 24 मार्च को राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में होगा। 31 मार्च तक आयोजित होने वाले इस टूनमिंट में सिंगरौली-सोनभद्र परिक्षेत्र से कुल करीब 32 टीमें हिस्सा लेकर एक-दूजे को टक्कर देंगी।
Rajmata Chun Kumari Stadium Waidhan Hero Cup Football Tournament
ये टूर्नामेंट जिला फुटबॉल संघ के मार्गदर्शन में कुंदन पांडेय द्वारा आयोजित किया जायेगा। इस टूर्नामेंट का पहला मैच 24 मार्च को शाम 5 बजे से निगाही स्पोर्टिंग क्लब और पडख़ुड़ी स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जायेगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे से दूसरा मैच नवजीवन विहार क्लब और पांडेय स्पोर्टिंग क्लब कथुरा के बीच, तीसरा मैच शाम 7.30 बजे से सिंगरौलिया स्पोर्टिंग क्लब जूनियर और शाहपुर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जायेगा।

उक्त आयोजन के संबंध में जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आरपी पटेल, उपाध्यक्ष शैलेष सिंह, उपाध्यक्ष असगर अली, सचिव लवकुश तिवारी, संजय गौतम व शालू खान ने भी तैयारियों की समीक्षा की है।
एक नजर शुरुआती तीन दिनों के मैचों पर
दूसरे दिन 25 मार्च का पहला मैच हिर्रवाह स्पोर्टिंग क्लब जूनियर व विंध्याचल सोसायटी क्लब, दूसरा मैच सिंगरौली हाउस खुटार व सिंगरौलिया स्पोर्टिंग क्लब सीनियर, तीसरा मैच जरहा स्पोर्टिंग क्लब व एमएससी बार्सिलोना जूनियर और चौथा मैच श्याम स्पोर्टिंग क्लब व हिर्रवाह स्पोर्टिंग क्लब सीनियर के बीच होगा।
तीसरे दिन 26 मार्च का पहला मैच अंबेडकर क्लब झलरी व विंध्याचल सोसायटी क्लब, दूसरा मैच गोरबी स्पोर्टिंग क्लब व खडिया स्पोर्टिंग क्लब, तीसरा मैच चितरबई स्पोर्टिंग क्लब व मॉर्निंग क्लब वैढ़न और चौथा मैच एमएससी बार्सिलोना सीनियर व तियरा स्पोर्टिंग क्लब के बीच होगा।
चौथे दिन 27 मार्च का पहला मैच दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब व चूड़ी स्पोर्टिंग क्लब, दूसरा मैच जयंत स्पोर्टिंग क्लब व सासन टूसा स्पोर्टिंग क्लब, तीसरा मैच धतुरा स्पोर्टिंग क्लब व पुलिस ब्वायेज वैढ़न के बीच होगा।
ये भी पढ़े-
Singrauli Amhara Water Park Ticket Price: अमहरा वाटर पार्क जाने से पहले यहाँ चेक करें टिकट प्राइस