MP News: ममता हुई शर्मसार, 3 घंटे बच्ची को घुमाती रही मां, अंधेरा होते ही ट्रेन के सामने फेंका

MP News: नर्मदापुरम कृषि विभाग में पदस्थ क्लर्क अंजू राजपूत ने मां की ममता को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जीआरपी के मुताबिक अंजू मंगलवार शाम 4.15 बजे अपनी 8 साल की बच्ची युविका को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची। करीब साढ़े तीन घंटे स्टेशन पर बच्ची को इधर-उधर घुमाती रही। भीड़ के कारण वह सहमी रही। रात करीब 7.45 बजे गहरा अंधेरा होते ही बेटी को तमिलनाडु एक्सप्रेस के सामने फेंक दिया।

बच्ची ट्रेन और ट्रैक के बीच फंस गई, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। भोपाल में उसकी सर्जरी हुई है, लेकिन हालत नाजुक है। पुलिस ने अंजू राजपूत के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया अंजू कृषि विभाग में क्लर्क है। कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी। महिला को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। रात को वह गुमराह कर रही थी।

पैर फिसलने का लगाया झूठा आरोप 

उसका कहना था कि बच्ची का पैर फिसल गया था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया बच्ची को लेकर वह स्टेशन आई। अंधेरा होते ही उसने बच्ची को ट्रेन के सामने फेंक दिया। ट्रेन गुजरने के बाद महिला खुद चिल्लाने लगी ताकि इसे हादसा साबित कर सके।

बच्ची को रोज ऑफिस लाती थी अंजू

कमिश्नर ऑफिस में स्थित जेडी कार्यालय में अंजु राजपूत अनुकंपा नियुक्ति पर पदस्थ है। ऑफिस के लोगों के अनुसार महिला दोपहर में बच्ची को लेकर अक्सर ऑफिस आती थी। अब उसने ऐसा क्यों किया यह समझ से परे है।

ये भी पढ़े-

Singrauli में मिला महिला का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment