Mini Goa Sonbhadra : नए साल के मौके पर पिकनिक स्पॉट की तलाश कर रहे लोगों के लिए Mini Goa बिल्कुल परफेक्ट जगह है बता दे की इस जगह को आबाड़ी (Abadi) पिकनिक स्पॉट के नाम से भी जाना जाता है. अगर आप नए साल (New Year) के जश्न के लिए किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं तो यह पिकनिक स्पॉट आपके लिए सबसे अच्छा पिकनिक स्पॉट होने वाला है।
काफी खूबसूरत हैं ‘मिनी गोवा’
‘मिनी गोवा’ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कनहर नदी के किनारे स्थित काफी फेमस जगह है. यहां हर साल हजारों सैलानी घूमने और पिकनिक मनाने अपने दोस्तों और परिवारों के साथ आते हैं. इस जगह को आबाड़ी (Abadi) पिकनिक स्पॉट के नाम से जाना जाता था लेकिन अब यह जगह ‘मिनी गोवा’ के नाम से प्रसिद्ध हो गया क्योंकि यहां का नजारा बिल्कुल गोवा के समुद्री तट जैसा लगता है। नदी के किनारे फैली हुई सफेद रेत और साफ पानी इसे मिनी गोवा बनाते हैं। चारों तरफ हरे-भरे जंगल और पहाड़ इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।
चारों तरफ से हरे भरे पेड़ पौधों की वजह से यहां की हवा में एक अलग ही ताजगी होती है। खासकर सर्दियों के मौसम में यहाँ धूप सेंकना पर्यटकों को खूब पसंद है। नदी की कल-कल आवाज और पक्षियों की चहचहाहट आपको शहर के शोर-शराबे से दूर एक अलग दुनिया का महसूस करती है।
पिकनिक मनाने आते हैं हजारों पर्यटक
दिसंबर और जनवरी के महीने में यहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यहां पर्यटक अपने फैमिली और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। यहां का रेतीला तट बच्चों और बड़ों सभी को आकर्षित करता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। दिसंबर जनवरी का महीना आते ही सोशल मीडिया पर रील और तस्वीरें वायरल होती है। यहां की खूबसूरती को देखते हुए युवा अब प्री-वेडिंग शूट के लिए भी आने लगे हैं। कम खर्चे में प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने वालों के लिए यह जगह बिल्कुल शानदार है।
Mini Goa Sonbhadra कैसे जाएं
बता दे कि यह जगह सोनभद्र जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वही रेणुकूट से मिनी गोवा मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां सड़क मार्ग के माध्यम से बड़े ही आसानी से पहुंचा जा सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ?
Sonbhadra Mein Mini Goa Kahan Hai?
सोनभद्र में मिनी गोवा कोटा ग्राम पंचायत में स्थित है.
मिनी गोवा कितने किलोमीटर है?
रॉबर्ट्सगंज से 55 KM की दूरी पर स्थित है। रेणुकूट से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
मिनी गोवा कहां है?
मिनी गोवा सोनभद्र जिले के कोटा ग्राम पंचायत में कनहर नदी पर स्थित हैं.
सिंगरौली के जंगलों में पत्थर को तराश कर बनाया गया है रहस्यमई गुफाएँ,फैमिली संग करें एक्सप्लोर