Maiya Samman Yojana : यदि आप भी झारखंड राज्य के निवासी महिला है तो अब आपको झारखंड की सरकार हर महीने ₹2500 देगी, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि झारखंड राज्य में अगस्त 2024 में रक्षाबंधन के उपलक्ष में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मैया सम्मान योजना शुरू की थी, जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹25000 की धनराशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है. यदि आप भी Maiya Samman Yojana का लाभ उठाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से Maiya Samman Yojana का लाभ ले सकती हैं।
Maiya Samman Yojana Kya Hai

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना एक कल्याणकारी और सामाजिक योजना है जिसके जरिए राज्य सरकार द्वारा झारखंड राज्य के पात्र एवं योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2500 की धनराशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करती है जिससे महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।
Maiya Samman Yojana Ka Paisa Kitna Milega
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र एवं योग्य महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार द्वारा ₹2500 की धनराशि उनके स्वयं के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है।
Maiya Samman Yojana पात्रता
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं के पास नीचे दी गई प्रमुख योग्यताएं एवं पत्रताएं होनी चाहिए-
- मैया सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करने वाली महिलाएं झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका की आयु 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदिका के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी ना कर रहा हो, या तो परिवार के किसी भी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- एवं महिला का नाम गरीबी रेखा (BPL) की सूची में दर्ज होना चाहिए।
- आवेदिका का खुद का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
Maiya Samman Yojana आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- स्वघोषणा प्रमाण पत्र
Maiya Samman Yojana आवेदन प्रक्रिया
यदि आप भी झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना में आवेदन करना होगा जिसके जरिए आप लोग Maiya Samman Yojana का लाभ हर महीने प्राप्त कर सकेंगे, Maiya Samman Yojana की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Maiya Samman Yojana Online Apply 2025) हमने नीचे विस्तार से बताई है-
- Maiya Samman Yojana में आवेदन करने के लिए सबसे पहले मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आपके सामने एक नया इंटरफेस ओपन हो जाएगा जिसमें आपको “Maiya Samman Yojana 2025” की विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने ऑपरेटर लॉगिन का ऑप्शन खुलेगा जिसमें आपके लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसमें आपको अपना डिटेल भरना होगा।
- इसके बाद आपको अपना आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आपकी डिटेल्स और दस्तावेज सबमिट हो जाता है वैसे ही आपको आपका आवेदन नंबर या एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा।
- अब अधिकारी द्वारा आपके आवेदन की जांच करके सत्यापन किया जाएगा।
- जैसे ही आपका सत्यापन पूरा होता है वैसे ही आपके खाते में मैया सम्मान योजना की राज्य सरकार द्वारा हस्तांतरित कर दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
इसके अलावा अगर झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना आप में ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए आवेदन फार्म को भरकर अपने नजदीकी सरकार द्वारा लगाए गए कैंप या नगर निगम, प्रखंड कार्यालय में जमा करना होगा।
Maiya Samman Yojana Form :- Maiya Samman Yojana Form
Maiya Samman Yojana Official Website link :- (यहाँ क्लिक करें)
Maiya Samman Yojana Ka Helpline Number:- 18008900215