पब्लिक को नहीं मिल रहा LPG Gas Cylinder जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठा रहे फोन

 LPG Gas Cylinder: अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते जिले में एलपीजी की डिमांड बढ़ गई है। गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लोग एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं, लेकिन उनको गैस नहीं मिल रही है, जबकि जिम्मेदार विभागों के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जिले में घरेलू गैस की किल्लत बिल्कुल नहीं है। एजेंसियों में गैस की कालाबाजारी न हो और पब्लिक को आसानी से गैस मिले इसके लिए कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को नियमित रुप से गैस एजेंसियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी एजेंसियों, होटलों, रेस्टोरेंट की जांच करना तो दूर पब्लिक के फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं।

 LPG Gas Cylinder
 LPG Gas Cylinder

होटलों में घरेलू गैस का उपयोग

गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर प्राप्त करने के लिए तपती दोपहरी में लाइन में खड़े होने वाले लोगों का कहना है कि उनके हिस्से की गैस होटलों, रेस्टोरेंटों में पहुंचाई जा रही है। यही कारण है कि बुकिंग के बाद भी समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। गैस आपूर्ति और वितरण की व्यवस्था में समय रहते सुधार नहीं किया गया तो आने वाले समय में गैस को लेकर स्थितियां और बिगड़ सकती हैं। दफ्तरों में बैठकर जिम्मेदार अधिकारी भले ही गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बता रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ नीकत कुछ और ही है। गैस का संकट खड़ा न हो, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को मैदान पर उतरना पड़ेगा।

जांच करने नहीं पहुंचे जिम्मेदार 

जिले में गैस की कमी न हो और उपभोक्ताओं को सुचारु रुप से घरेलू गैस मिले, इसके लिए कलेक्टर द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग के कनिष्ठ अधिकारियों को एजेंसियों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देश के बाद एक-दो दिन तक गैस एजेंसियों और गोदामों की जांच की गई, उसके बाद खाद्य विभाग के अधिकारी अपने कार्यालयों से बाहर नहीं निकले। मंगलवार और बुधवार को एजेंसियों में लंबी कतारें लगी रही, लेकिन दोनों दिन कोई अधिकारी जांच करने के लिए नहीं पहुंचा। जांच के संबंध में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सम्मी पटेल से मोबाइल पर जानकारी चाही गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। लिहाजा उनका पक्ष सामने नहीं मिल पाया।

ये भी पढ़े-

MP News: ममता हुई शर्मसार, 3 घंटे बच्ची को घुमाती रही मां, अंधेरा होते ही ट्रेन के सामने फेंका

Leave a Comment