Lal Chiti Ki Chatni: भारत के इस राज्य में बड़े चाव से खाई जाती है लाल चींटियों की चटनी

Lal Chiti Ki Chatni: हमारे देश में टमाटर, इमली, पुदीना, नारियल, मूंगफली, लहसुन, आंवला, अदरक आदि चीजों की चटनी बनाई जाती है और इसे लोग बड़े ही चाव के साथ खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि चींटी की भी चटनी बनाई जा सकती है अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसा मामला बताएंगे जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। ज्यादा दूर नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य में ही एक ऐसा गांव है जहां के लोग चीटियों की चटनी बनाकर खाते हैं यह सुनने में काफी ज्यादा अटपटा लगता है लेकिन यहां के लोग चींटी से बनी चटनी दाल-चावल एवं रोटी के साथ खाते हैं

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में बनाई जाती है चींटी की चटनी 

Lal Chiti Ki Chatni
Lal Chiti Ki Chatni

मध्य भारत के Chhattisgarh राज्य की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक खानपान से जुड़ी हुई है। इन्हीं खास व्यंजनों में एक अनोखा नाम है—चिटी की चटनी, जिसे लाल चींटियों और उनके अंडों से तैयार किया जाता है। सुनने में भले ही यह अजीब लगे, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चींटी की चटनी छत्तीसगढ़ के बक्सर क्षेत्र में बनाई जाती है कहा जाता है कि यहां की जनजातियों और आदिवासियों की एक पारंपरिक और तीखी-खट्टी डिश है

प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक से भरपूर होती है  चींटी की चटनी 

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के आदिवासियों एवं जनजातियों का यह मानना है कि चींटी के चटनी से उन्हें काफी ज्यादा ताकत मिलता है क्योंकि यह प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक से भरपूर होने के साथ-साथ औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है, जो सर्दी-खांसी और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है।

जंगलों से इकट्ठा किया जाता है लाल चींटी 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बक्सर जिले के आदिवासी समुदाय इसे वर्षों से अपने भोजन का हिस्सा बनाता आ रहा है। चिटी की चटनी को पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है। सबसे पहले जंगलों से लाल चींटियों और उनके अंडों को सावधानी से इकट्ठा किया जाता है, फिर उन्हें साफ कर मिर्च, लहसुन, नमक और अन्य मसालों के साथ पीसकर चटनी बनाई जाती है।

लाल चींटी की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • लाल चींटियां (चिटी) और उनके अंडे – 1 कप
  • हरी या सूखी लाल मिर्च – 4-5
  • लहसुन की कलियां – 6-8
  • नमक – स्वादानुसार
  • थोड़ा सा अदरक (वैकल्पिक)
  • धनिया पत्ती (वैकल्पिक)

लाल चींटी की चटनी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले लाल चींटियों और उनके अंडों को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि मिट्टी या कचरा हट जाए।
  • अब एक पैन में हल्का सा भून लें (कुछ लोग बिना भूने भी बनाते हैं)।
  • इसके बाद मिर्च, लहसुन, नमक और अदरक के साथ इन्हें सिलबट्टे या मिक्सर में डालकर पीस लें।
  • पीसते समय थोड़ा पानी डाल सकते हैं, ताकि चटनी स्मूद बने।

ये भी पढ़े-

Summer vacation 2026: इस गर्मी MP के शिक्षकों को नहीं मिलेगी छुट्टी, करना होगा लगातार ड्यूटी, जानिए क्यों

LPG Gas Cylinder News: होटल-ढाबों व ठेलों में हो रहा घरेलू सिलेंडर का उपयोग, जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्रवाई

Leave a Comment