KTM 200 Duke: ऑस्ट्रिया की प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी KTM ने अपनी लोकप्रिय बाइक KTM 200 Duke को अब नए और आकर्षक Atlantic Blue कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस नए रंग के साथ बाइक का लुक पहले से कहीं ज्यादा Sharp और Modern हो गया है। इस बाइक की खास बात यह है कि कंपनी ने इसके डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है, लेकिन KTM 200 Duke बाइक की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे यह युवाओं के लिए और भी ज्यादा आकर्षक विकल्प बन गई है। आइये जानते हैं KTM 200 Duke बाइक के बारे में विस्तार से-

KTM 200 Duke फीचर्स
KTM 200 Duke में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे इस सेगमेंट की प्रीमियम बाइक बनाते हैं। इसमें LED हेडलाइट, LED DRLs, डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल-चैनल ABS और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये सभी फीचर्स राइडर को सुरक्षित और आरामदायक अनुभव प्रदान करते हैं।
KTM 200 Duke इंजन
200 ड्यूक में 199.5cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 140 kmph से ज्यादा है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे बाइक तेज एक्सीलरेशन और स्मूद राइडिंग अनुभव देती है।
बाप रे इतना सस्ता! 212Km की धाकड़ रेंज देती है TVS iQube 2026 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत
KTM 200 Duke Atlantic Blue कलर
KTM हमेशा से अपनी बाइक्स के Sporty और आकर्षण डिजाइन के लिए जानी जाती है। Atlantic Blue कलर में KTM 200 Duke का फ्यूल टैंक, टैंक एक्सटेंशन और बॉडी ग्राफिक्स का कॉम्बिनेशन बाइक को प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। Blue रंग के साथ Black और Orange tones का मिश्रण इसे सड़क पर अलग पहचान देता है।
KTM 200 Duke कीमत
वही अगर नई Atlantic Blue कलर वाली KTM 200 Duke की कीमत की बात की जाये तो KTM 200 Duke बाइक के कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह लगभग 2 लाख रुपये (ex-showroom) के आसपास उपलब्ध है। नए रंग और आकर्षक डिजाइन के साथ यह बाइक अब और ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम महसूस होती है।
ये भी पढ़े-