Bardi Fort : एमपी के सिंगरौली में स्थित 500 साल पुराना वर्दी किला नए साल में करें एक्सप्लोर 

Bardi Fort :  मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित एक ऐसा 500 साल पुराना किला मौजूद है,जो आज भी लोगों की नजरों से काफी हद तक दूर है। हम बात कर रहे हैं वर्दी किला (Bardi Fort) के बारे में, इस किला का इतिहास काफी पुराना है. नए साल के मौके पर अगर आप भी अपने दोस्तों या परिवारों के साथ कहीं घूमने का प्लानिंग कर रहे हैं तो सिंगरौली जिले में स्थित वर्दी किला एक बार एक्सप्लोरर जरूर करें आइए जानते हैं इसके बारे जानकारी विस्तार से…

वर्दी किले (Bardi Fort ) का इतिहास

Bardi Fort
Bardi Fort

इतिहासकार बताते हैं कि इसका निर्माण 15वीं से 16वीं सदी में चंदेल शासकों द्वारा करवाया गया था। यह किला एक सुरक्षा प्राचीर से घिरा हुआ है, जो दो मंजिला है, जिसका प्रवेश द्वार काफी अट्रैक्टिव है। यह किला सोन और गोपद नदियों के संगम पर एक ऊंचे स्थान पर बनाया गया है। दोनों नदियों के संगम पर स्थित होने की वजह से अपने समय में यह किला बहुत सुरक्षित माना जाता था, क्योंकि दोनों तरफ से नदियां इसकी प्राकृतिक रक्षा करती थीं।

नए साल में करें एक्सप्लोर

नए साल में वर्दी किले का भ्रमण एक बार जरूर करें। खासकर यह किला फोटोग्राफी और एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेहतरीन लोकेशन हैं. यहाँ आप अपने दोस्तों या परिवारों के साथ पिकनिक पर भी जा सकते हैं. नए साल की छुट्टियों में यहाँ इतिहास, प्रकृति और सुकून भरे पलों का आनंद एक साथ ले सकते हैं। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत और ऐतिहासिक स्थल की तलाश में हैं, तो नए साल में वर्दी किले का भ्रमण एक बार जरूर करें।

वर्दी किला कैसे जाएं

यह किला सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न से 93.2 km की दूरी पर चितरंगी में स्थित है। यहां बड़े ही आसानी से सड़क मार्ग से पंहुचा जा सकता है। इसके अलावा नजदीकी रेलवे स्टेशन बरगवां और सिंगरौली भी हैं. साथ में हवाई मार्ग सिंगरौलिया हवाई पट्टी से पंहुचा जा सकता हैं.

Tourist Places In Singrauli: सिंगरौली का शांत और सुंदर पर्यटन स्थल, 2026 में एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

 

Leave a Comment