Avivahit Mahila Pension Yojana 2026: सरकार अविवाहित महिलाओं को दे रही है 600 रुपये, जल्द करें आवेदन

Avivahit Mahila Pension Yojana 2026: मध्य प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश के मूल निवासी अविवाहित महिलाओं को हर महीने ₹600 की धनराशि प्रदान कर रही है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, हम बात कर रहे हैं अविवाहित पेंशन योजना की इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी अविवाहित महिलाओं को सरकार हर महीने ₹600 पेंशन की राशि डायरेक्ट बैंक खाते में ट्रांसफर कर रही है। यदि आप भी मध्य प्रदेश की मूल निवासी और अविवाहित महिला है और आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप Avivahit Mahila Pension Yojana 2026 में आवेदन कैसे कर सकेंगे, आईए जानते हैं इस योजना से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से…

Avivahit Mahila Pension Yojana 2026 क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित Avivahit Mahila Pension Yojana 2026 एक सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजना है। जिसके तहत मध्य प्रदेश की मूल निवासी 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को हर महीने पेंशन के रूप में ₹600 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी पात्र एवं योग्य अविवाहित महिलाओं के डायरेक्टर बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, जो अपने जीवनयापन के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहती हैं।

Avivahit Mahila Pension Yojana 2026: योजना के लिए पात्रता

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की गई अविवाहित महिला पेंशन योजना 2026 के तहत महिलाओं को मिलने वाले लाभ हेतु आवेदन प्रक्रिया के कुछ नियम और शर्तें रखी गई है जिसकी जानकारी विस्तार से नीचे दी गई है

1. महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
2. लाभार्थी महिला की आयु कम से कम 50 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
3. महिला अविवाहित होनी चाहिए।
4. महिला आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
5. लाभार्थी किसी भी सरकारी या अर्धसरकारी संस्था में कर्मचारी या मानदेय कर्मी नहीं होनी चाहिए।
6. महिला को किसी अन्य प्रकार की सरकारी पेंशन नहीं मिल रही हो।

Avivahit Mahila Pension Yojana 2026: योजना से मिलने वाले लाभ

अविवाहित महिला पेंशन योजना की वजह से मध्य प्रदेश की सभी अविवाहित महिलाओं के खाते में सरकार ₹600 की धनराशि ट्रांसफर करेगी जिससे अविवाहित महिलाएं अपनी ज़रूरतें पूरी कर सके और आत्मनिर्भर बन सकें।

  • लाभार्थी महिला को हर महीने 600 रुपए की पेंशन दी जाती है।
  • यह राशि सीधे महिला के बैंक खाते में जमा की जाती है।
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है।
  • वृद्धावस्था में महिलाओं को जीवनयापन के लिए सहारा मिलता है।
  • सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की भावना मजबूत होती है।

Avivahit Mahila Pension Yojana 2026: आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • अविवाहित होने का प्रमाण पत्र
  • आयकर दाता न होने का घोषणा पत्र
  • शासकीय कर्मचारी न होने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  • परिवार पेंशन न मिलने का घोषणा पत्र

Maiya Samman Yojana के तहत सरकार महिलाओं को दे रही है हर महीने 2500 रुपए, तुरंत करें आवेदन

Avivahit Mahila Pension Yojana 2026: ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक महिला को आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म को सही-सही भरना होगा।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी।
  • इसके बाद यह आवेदन फॉर्म अपनी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या संबंधित अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा।
  • आवेदन जमा करते समय रसीद जरूर प्राप्त करें।

Avivahit Mahila Pension Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक महिला को राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://socialjustice.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट पर पेंशन योजना से संबंधित विकल्प चुनें।
  • आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद सुरक्षित रखें।

Avivahit Mahila Pension Yojana 2026: आवेदन के बाद कैसे मिलेगा पैसा?

  • ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत स्तर पर आवेदन की जांच की जाती है।
  • यदि दस्तावेज अधूरे या गलत पाए जाते हैं तो आवेदन निरस्त कर दिया जाता है।
  • आवेदन निरस्त होने की स्थिति में आवेदक को लिखित सूचना दी जाती है।
  • यदि सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो पेंशन स्वीकृत कर दी जाती है।
  • स्वीकृति मिलने के बाद उसी महीने से लाभार्थी का नाम पेंशन सूची में जोड़ दिया जाता है।
  • इसके बाद हर महीने पेंशन की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है।

ये भी पढ़े-

हो गया कंफर्म, इस दिन आएगी Maiya Samman Yojana की 16वीं किस्त

Leave a Comment