Adani Power Plant के अंदर आगजनी करने वालों की पुलिस कर रही है तलाश

Adani Power Plant बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक निजी पावर प्लांट के अंदर अगजनी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम देने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अज्ञात में कौन-कौन लोग शामिल थे, पुलिस उनको चिन्हित कर रही है। वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया में तोड़फोड़ करने वालों की फोटो वायरल हुई थी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अब पहचान कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस अब तक दो सौ से अधिक लोगों को चिन्हित कर चुकी है, जो तोड़फोड़ और अगजनी की घटना में शामिल थे।

अफवाह के चलते हुई थी घटना

विगत दिनों बंधौरा स्थित महान एनर्जेन पावर प्लांट में कार्यरत ठेका कंपनी पावर मैक में काम करने वाले श्रमिक की मौत हो गई थी। श्रमिक की मौत लेबर कॉलोनी में बने आवास में हुई थी, लेकिन अफवाह फैला दी गई थी कि श्रमिक की मौत कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरने से हुई है। अफवाह फैलने के बाद प्लांट में कार्यरत हजारों श्रमिक आक्रोशित हो गए थे और पावर मैक कंपनी के कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज की चल रही जांच पावर प्लांट के अंदर लगे

सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच कर रही है। फुटेज में जो लोग तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा की गई शिकायत के बाद जांच की जा रही है। उनका कहना है कि इस मामले में जितने भी दोषी होंगे, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस श्रमिकों से भी बातचीत कर उनका पक्ष जान रही है।

ये भी पढ़े-

Singrauli में श्रमिक सुरक्षा पर सख्ती, पावर प्लांट और कोल परियोजनाओं की जांच के लिए टीम गठित

Leave a Comment