Women Cricketers: मप्र में पहली बार ऐसी पूर्व महिला क्रिकेटरों को भी पेंशन मिलेगी जिन्हें बीसीसीआई पेंशन नहीं देता। मप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने यह फैसला किया है। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट और एक दिवसीय खेल चुकी खिलाड़ियों को 12,500 रुपए हर माह दिए जाएंगे। घरेलू क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ियों को उनके द्वारा खेले गए मैचों के आधार पर कम से कम 6000 से 10,000 रुपए तक की राशि दी जाएगी। 75 वर्ष की आयु के बाद इस राशि के अलावा 7500 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।
इस योजना के लिए खिलाड़ियों को आवेदन करना होगा। अभी एमपीसीए पुरुष खिलाड़ियों को 10 हजार रुपए तक पेंशन देता है। इसके अलावा अंपायर, स्कोरर, चयनकर्ता को दिए जाने वाले मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है। एमपीसीए के अध्यक्ष महान आर्यमन सिंधिया के इस प्रस्ताव को मैनेजिंग कमेटी ने मंजूरी दे दी है। कोच चंद्रकांत पंडित को अगले दो वर्षों के लिए मध्यप्रदेश का क्रिकेट निर्देशक नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़े-
Sama Ke Chawal Ka Upma Recipe: जब कुछ हल्का और स्वादिष्ट डिश चाहिए तो Try करें समा चावल उपमा