Sidhi-Singrauli NH-39 : सीधी-सिंगरौली को फोरलेन रोड की सौगात,जल्द शुरू होगा कार्य

Sidhi-Singrauli NH-39: नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रीवा-रांची के चैनेज संख्या 82/400 से 187/99 तक 105.59 किमी सीधी से सिंगरौली तक फोरलेन रोड बनाने की लिए ठेका करा दिया है। इस रोड पर बचे हुए कार्य को करने के लिए सबसे कम रेट डालकर एल-वन हुई केसीसी बिल्डिकॉन प्राइवेट लिमिटेड से कार्य कराया जायेगा। एक महीने पूर्व खुले टेंडर के बाद अभी तक एग्रीमेंट नहीं हो पाया है।

प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरू करने के लिए वर्क आर्डर दे दिया जायेगा, उम्मीद जताई जा रही है कि ठेका कंपनी आगामी अप्रैल महीने में कार्य शुरू कर देगी।

अप्रैल 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगी सीधी से सिंगरौली तक फोरलेन रोड

Sidhi-Singrauli NH-39
Sidhi-Singrauli NH-39

करीब डेढ़ दशक से निर्माणाधीन इस सड़क के शेष कार्य के लिए अवार्ड जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अप्रैल 2028 तक यानि 24 महीने में इस रोड के बचे हुए हिस्से पुल-पुलिया सहित बनाकर आवागमन के लिए तैयार करना है।

इससे पहले इस रोड का निर्माण कार्य मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन के द्वारा कराया जा रहा था। इस सड़क में जंक्शनों में सुधार कार्य, सर्विस रोड, किनारे ड्रेनेज सिस्टम और सड़क सुरक्षा के जुड़े हुए कार्य किए जाने हैं। इस सड़क में में कई दर्जन छोटी पुलिया, पुल और रेलवे पुल अधूरे पड़े हैं। जिसकी वजह से बारिश के दौरान कई स्थानों पर अभी भी आवागमन बाधित होने की आशंका बनी रहती है। यदि अप्रैल महीने में कार्य शुरू किया जा सका तो बारिश से पहले ऐसे स्थानों को आवागमन के लिए तैयार कर लिया जायेगा।

सीधी-सिंगरौली को जोड़ने वाली यह सड़क अब तक प्रदेश के लिए और अब एनएचएआई के लिए प्रेस्टीज का विषय बनने जा रही है, इसलिए एनएचएआई ने पूरी तैयारी के साथ इसके निर्माण के लिए टेंडर ओपन किया है।

यहां पर आकर अटक जा रहा है कार्य

सीधी-सिंगरौली के बीच रेलवे ओवर ब्रिज-3, रेलवे अंडर ब्रिज-1, बड़े पुल-3, छोटे पुल-33, अंडरपास-11 व एक पैदल अंडरपास बनना बाकी है। बरगवां और खनहना के बीच ही अधिकांश रेलवे पुल व पुल-पुलिया अर्धनिर्मित हैं। मार्ग के सजहर, सरई रोड के सामने, बरगवां, कसर, परेवा, जगमोरवा, भूसा मोड़, चटका पुलों पर आकर कार्य अटक जाता है। गौरतलब यह भी है कि दो वर्षों से चटका पुल को इसलिए नहीं आवागमन के लिए चालू किया जा सका है, क्योंकि इसकी टेस्टिंग उपयुक्त अथॉरिटी से नहीं करायी जा सकी है।

एनएचएआई करेगा मॉनीटरिंग

एनएचएआई सूत्रों की मानें तो इस बार कार्य को हरहाल में पूरा कराया जायेगा, उसके लिए अतिरिक्त फंड भी रखा गया है, यदि वास्तव में जरूरतें आई तो फिर फंड के अभाव में कार्य को नहीं रुकने दिया जायेगा। बताया कि तकरीबन 70 प्रतिशत कार्य पूर्व में किया जा चुका है। शेष कार्य को 24 महीने में पूरा करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जायेगा। कार्य की देखरेख और मॉनीटरिंग एनएचएआई मुख्यालय से होगी। फील्ड में किए जाने वाले कार्य से संबंधित देखरेख क्षेत्रीय कार्यालय से की जायेगी, इसलिए भी उम्मीद की जा रही है कि कार्य पूरा कर लिया जायेगा।

 

Singrauli News : तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 की हुई मौत, 2 घायल

Leave a Comment