Mobile Snatching Waidhan : सिंगरौली के सेंट जोसेफ मोड़ पर दिनदहाड़े मोबाइल Snatching

Mobile Snatching Waidhan : कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंट जोसेफ मोड़ पर दिनदहाड़े एक महिला से मोबाइल छीने जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना उस वक्त हुई जब महिला सड़क पर पैदल जा रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवक अचानक पहुंचे और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया।

मोबाइल छीनने के बाद तीनों आरोपी तेजी से भागने लगे, लेकिन कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Singrauli St. Joseph's Chauraha Mobile Snatching
Singrauli St. Joseph’s Chauraha Mobile Snatching

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया और गुस्साई भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जबकि तीसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद इलाके में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से दोनों आरोपियों को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। पिटाई के चलते एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और फरार तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला मोबाइल स्नैचिंग का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इस घटना ने शहर में दिनदहाड़े बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Singrauli Waidhan News: पुराने और खराब मोबाइल फोन खरीदने वालों से रहें सतर्क, हो सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली

Leave a Comment