Singrauli News : शराब के नशे में कलयुगी पुत्र ने बुजुर्ग पिता की मुक्का मारकर की हत्या

Singrauli News :  जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के सूदा गांव में रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। कलयुगी पुत्र ने शराब के नशे में अपने ही पिता की लात-घूसों से पीटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह 8 बजे के आसपास की है। पारिवारिक विवाद को लेकर सुबह पिता-पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हुई, इसी बीच पुत्र दयाराम कोल ने अपने बुजुर्ग पिता भुलई कोल (60) को लात-घूंसों से प्राणघातक हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। पिता को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पुत्र ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ कर रही है।

आए दिन होता था विवाद

पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर आए दिन कहासुनी होती थी। पुत्र द्वारा बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या किए जाने से गांव के लोग दहशत में हैं। आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि विवाद के पीछे मुख्य वजह पिता पुत्र के बीच विवाद है। पुत्र आए दिन शराब के नशे में पिता और घर के अन्य सदस्यों को परेशान करता था, जिससे नाराज होकर पिता डांट-फटकार लगाता था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

MP Crime News: युवती के प्यार में फंसे डॉक्टर ने की थी पत्नी की हत्या

Leave a Comment