Singrauli Mada News: माड़ा सुलियरी के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Singrauli Mada News: सिंगरौली जिले की सड़कों में रफ्तार का कहर कम नहीं हो रहा है। तेज रफ्तार से चलते वाहनों से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों को असमय जान गंवानी पड़ रही है। रविवार रात को माड़ा थाना क्षेत्र के सुलियरी गांव में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय छोटेलाल सिंह गोंड़ निवासी नयाटोला चांदनी बिहारपुर छत्तीसगढ़ की मौत हो गई और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि छोटेलाल बाइक से जा रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद दोनों बाइक के लोग सड़क पर गिर गये, पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर सड़क पर गिरे लोगों को कुचले हुए निकल गया। जिसमें छोटेलाल की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

घटना रात 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना स्थल पर पड़े घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर सड़क पर घायल पड़े दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि घटना किस वजह से हुई अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे, जिसके चलते मार्ग पर काफी देर तक जाम के हालात बने रहे। हालांकि पुलिस ने भीड़ को अलग करवाया, तब जाकर आवागमन दोबारा शुरु हुआ।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: सिंगरौली में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, अवैध संबंध के शक में शुरू हुआ था झगड़ा

Singrauli Waidhan Chopati News: कमर्शियल गैस की किल्लत से बैढ़न चौपाटी में कम हो गये चाट-फुल्की के ठेले

Leave a Comment