अफवाह के चलते हुई थी घटना
विगत दिनों बंधौरा स्थित महान एनर्जेन पावर प्लांट में कार्यरत ठेका कंपनी पावर मैक में काम करने वाले श्रमिक की मौत हो गई थी। श्रमिक की मौत लेबर कॉलोनी में बने आवास में हुई थी, लेकिन अफवाह फैला दी गई थी कि श्रमिक की मौत कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरने से हुई है। अफवाह फैलने के बाद प्लांट में कार्यरत हजारों श्रमिक आक्रोशित हो गए थे और पावर मैक कंपनी के कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
सीसीटीवी फुटेज की चल रही जांच पावर प्लांट के अंदर लगे
सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच कर रही है। फुटेज में जो लोग तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा की गई शिकायत के बाद जांच की जा रही है। उनका कहना है कि इस मामले में जितने भी दोषी होंगे, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस श्रमिकों से भी बातचीत कर उनका पक्ष जान रही है।
ये भी पढ़े-
Singrauli में श्रमिक सुरक्षा पर सख्ती, पावर प्लांट और कोल परियोजनाओं की जांच के लिए टीम गठित