MP Indore News: इंदौर के ब्रजेश्वरी NX में बुधवार सुबह हुए हृदयविदारक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। पॉलीमर कारोबारी मनोज पुगलिया के घर लगी आग में अपनों को खोने वाले बेटों का दर्द अब व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, जहां परिजनों ने बिजली कंपनी की घातक लापरवाही को इस तबाही की मुख्य वजह बताया।

मनोज के बड़े बेटे सौरभपुगलिया ने बताया कि आग घर के अंदर से नहीं, बल्कि बाहर से आई थी। पड़ोसियों के मुताबिक, घर के गेट के पास लगे बिजली के पोल पर जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ। वहां से गिरी चिंगारियों ने नीचे खड़ी ईवी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार की बैटरी ने आग को ‘बम’ जैसा धमाका दे दिया और देखते ही देखते कंपाउंड में खड़ी बाइक और पूरा घर धुएं के गुबार में तब्दील हो गया।
हादसे के समय चार्जिंग पर नहीं थी कार
जब यह हादसा हुआ तब कार चार्जिंग (Electric Car) पर नहीं लगी थी। सौरभ ने कहा- ‘इंस्टाग्राम पर जो वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, उनमें आप देख सकते हैं कि मेरे घर के बाहर लगे बिजली के खंभे के ऊपर धमाका हो रहा है और इसकी चिंगारियां नीचे गिर रही हैं।’ दूसरी ओर, एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया, लेकिन एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड द्वारा Rescue के दौरान ‘क्राइम सीन’ अस्त-व्यस्त करने से साक्ष्य जुटाने में मुश्किल आई।
करंट ने ली 8 लोगो की जान
सौरभ ने आशंका जताई कि परिवार की मौत करंट लगने से भी हो सकती है, क्योंकि रेस्क्यू शुरू होने तक बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई थी। दमकल कार्रवाई के दौरान घर में पानी भर गया और फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी करंट लगा। परिजनों का आरोप है कि शॉर्ट सर्किट के बाद भी करीब 1.5 घंटे तक बिजली चालू रही। शिकायतों के बावजूद बिजली कंपनी ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की, बाद में रहवासियों को खुद जाकर सप्लाई कटवानी पड़ी।
ये भी पढ़े-
MP Indore News: इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग, जिंदा जले 8 लोग, 4 घायल