सिंगरौली में Adani Foundation ने शुरू किया निःशुल्क अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

Singrauli Waidhan News: बरगवां तहसील अंतर्गत गोंडबहेरा उज्जैनी एवं गोंड़बहेरा उज्जैनी ईस्ट परियोजना क्षेत्र के चार दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Adani Foundation द्वारा एक अत्याधुनिक निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया। यह एम्बुलेंस 24 घंटे सातों दिनों उपलब्ध रहकर भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए जरूरतमंद मरीजों तक त्वरित एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवा पहुंचाएगी।

ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है। मंगलवार को इस एम्बुलेंस सेवा का औपचारिक शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में हरी झंडी दिखाकर किया गया।

यह एम्बुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट, विभिन्न स्वास्थ्य निगरानी उपकरण, जीपीएस ट्रैकर, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में श्यामल पनिका सरपंच मझौली, मुनी लाल कोल सरपंच पचौर, शंकर प्रजापति सरपंच उज्जैनी, अशोक दुबे उप-सरपंच पचौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। अदाणी समूह की ओर से कटला सुधीर, चीफ ऑफ क्लस्टर अंडरग्राउंड कोल माइन सिंगरौली तथा अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

MP News: ममता हुई शर्मसार, 3 घंटे बच्ची को घुमाती रही मां, अंधेरा होते ही ट्रेन के सामने फेंका

Leave a Comment