जिंदा जले 8 लोग, 4 घायल
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। घर के मालिक और कारोबारी मनोज पुगलिया समेत कुल 8 लोगों की इस भीषण आग में जलकर मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जांच में सामने आया है कि इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के भीतर रखे गैस सिलेंडर भी इसकी चपेट में आ गए। कुछ ही पलों में सिलेंडरों में विस्फोट होने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग नींद से जाग उठे और बाहर निकलकर देखा तो आग की ऊंची लपटें आसमान तक उठ रही थीं।
पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों की टीम आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के दौरान सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब हर अंडे पर लिखनी होगी Expiry Date, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा ये नया नियम