Singrauli में श्रमिक सुरक्षा पर सख्ती, पावर प्लांट और कोल परियोजनाओं की जांच के लिए टीम गठित

Singrauli जिले में औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिले के सभी प्रमुख कोल परियोजनाओं, पावर प्लांटों और अन्य उद्योगों में श्रम कानूनों और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। जांच टीम में माड़ा एसडीएम नंदन तिवारी, श्रम पदाधिकारी एनके पांडेय, सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा रवीन्द्र कोरी और श्रम निरीक्षक राहुल प्रधान शामिल हैं।

यह टीमें अलग-अलग अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में काम करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि श्रमिकों के लिए बनाए गए सुरक्षा नियमों का सही तरीके से पालन हो रहा है या नहीं। प्रशासन का यह कदम हाल ही में सामने आए कुछ विवादों और घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए थे।

जांच का मुख्य उद्देश्य- श्रमिकों की उचित सुरक्षा

जांच का मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि उद्योगों में काम कर रहे श्रमिकों को उचित सुरक्षा उपकरण दिए जा रहे हैं या नहीं, कार्यस्थल पर दुर्घटना रोकने के लिए जरूरी उपाय अपनाए जा रहे हैं या नहीं, और श्रम कानूनों का पालन सही ढंग से किया जा रहा है या नहीं। इसके अलावा, कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सुविधाएं और आपातकालीन व्यवस्थाएं भी जांच के दायरे में रहेंगी।

गलतफहमी बनी हिंसा की वजह, Adani Power Plant में हार्ट अटैक से हुई थी मजदूर की मौत

इसी क्रम में एक विशेष टीम को महान एनर्जेन लिमिटेड (Mahan Energen Ltd.) में हाल ही में हुए विवाद और हंगामे की जांच की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस टीम में माड़ा एसडीएम नंदन तिवारी, श्रम पदाधिकारी एनके पांडेय, सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा रविन्द्र कोरी और श्रम निरीक्षक राहुल प्रधान शामिल हैं।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई 

प्रशासन का मानना है कि इस तरह की सख्त निगरानी से न केवल श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि उद्योगों में पारदर्शिता और अनुशासन भी बढ़ेगा। यदि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Chowpatty in Singrauli Waidhan: भोपाल, इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर सिंगरौली वासियों को जल्दी मिलने वाली है चौपाटी की सौगात 

Leave a Comment