Chowpatty in Singrauli Waidhan: दो साल पहले नगर निगम द्वारा NCL Ground बिलौंजी में सिविक सेंटर के निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। सिविक सेंटर कब बन पाएगा पता नहीं, लेकिन शहरवासियों को भोपाल, इंदौर, जबलपुर की तर्ज पर एक सर्वसुविधायुक्त चौपाटी की सौगात जल्द मिलने वाली है। आधुनिक चौपाटी का निर्माण कराने का प्रस्ताव सिंगरौली विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किया गया है। विंध्यनगर में बनने वाली चौपाटी में आधुनिक सुख-सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है। चौपाटी में म्यूजिकल फाउंटेन, एलईडी लाइटिंग, सजावटी पोल लाइट, हरित लैंडस्केपिंग, आधुनिक साइन बोर्ड के साथ वाहन पार्किंग की व्यवस्था रहेगी ताकि चौपाटी में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
एक एकड़ में होगी विकसित
विंध्यनगर में प्रस्तावित चौपाटी का निर्माण एक एकड़ जमीन में किया जाएगा। कुल 80 छोटी, बडी दुकानें बनाने की प्लानिंग है। वॉकिंग कॉरिडोर, सेल्फी प्वाइंट, वन वे एंट्री, एग्जिट सिस्टम बनाया जाएगा। चौपाटी की आकर्षक ड्राइंग डिजाइन तैयार कर ली गई है। एक एकड़ में बनने वाली चौपाटी की लागत 5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि चौपाटी निर्माण से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
Mukhya Mantri Avivahit Pension Yojana: अब मध्य प्रदेश की अविवाहित महिलाओं को सरकार देगी 600 रुपये हर महीने
शहर को मिले नया स्वरूप
सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह का कहना है कि चौपाटी का निर्माण होने से शहर को नया स्वरुप मिलेगा। लोगों को उनकी पसंद के फूड्स एक ही जगह पर मिल जाएगा। चौपाटी बनने से शहर की सड़कों पर लगने वाले चाट, फुल्की के ठेलों से भी निजात मिल जाएगी। अध्यक्ष का कहना है कि पूरी योजना तैयार है जल्द ही स्वीकृति प्राप्त कर टेंडर और अन्य प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
ये भी पढ़े-
Chaitra Navratri 2026: नवरात्र पर्व पर मैहर से विंध्याचल तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारिणी