Chaitra Navratri 2026: नवरात्र पर्व पर मैहर से विंध्याचल तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारिणी

Chaitra Navratri 2026: मैहर से विंध्याचल के बीच हर दिन लगभग आधा दर्जन से अधिक ट्रेन नियमित रूप से चलती हैं, जिनमें कई ट्रेनें प्रतिदिन और कई अन्य साप्ताहिक आधार पर चलाई जाती हैं। दर्जनों ट्रेनें हावड़ा से मुंबई के लिए मैहर होकर निकलती हैं। कोलकाता मेल, शिप्रा एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें भी इस रूट पर है, जिससे देशभर के लोग मैहर में शारदा देवी और विंध्याचल में माता विंध्यवासिनी के दर्शनार्थ आसानी से पहुंच जाते हैं।

नवरात्र पर्व पर मैहर से विंध्याचल तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

आगामी नवरात्र पर्व पर कटनी, ब्योहारी सिंगरौली और वाया चोपन होकर चलाए जाने की मांग की जा रही है, जिससे कि सिंगरौली, सोनभद्र, सीधी, ब्योहारी व इस रूट के लोगों को मैहर में शारदा देवी और विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शनार्थ सीधी रेल सेवा उपलब्ध हो सके। नवरात्र पर्व के दौरान सिंगरौली क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मैहर और विंध्याचल दर्शनों व अनुष्ठानों के लिए जाते हैं।

विंध्याचल के लिए सिंगरौली से सप्ताह में तीन दिन और सप्ताह में चार दिन शक्तिनगर से त्रिवेणी एक्सप्रेस उपलब्ध रहती है। जिससे आवागमन होता है लेकिन मैहर जाने के लिए दर्शनार्थियों को कटनी से ट्रेन बदलकर पहुंचना होता है। वापसी में भी काफी समय तक इंतजार के बाद सिंगरौली के लिए ट्रेनें मिल पाती हैं। नवरात्र पर्व के दौरान दो दिन में एक ट्रेन भी यदि सीधे मैहर-विंध्याचल के बीच चलाई जाए तो श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। इस रूट के लोगों को आवागमन में आसानी हो जायेगी, सभी पवों में सिंगरौली से लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है, लेकिन पूमरे ट्रेनों को प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर होकर कटनी रूट से चलने से सिंगरौलीवासियों को सुविधा नहीं मिल पाती है।

पश्चिम मध्य रेलवे भी दे सकता है सुविधा

पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) जबलपुर मंडल कटनी-बरगवां मेमू ट्रेन की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध कराता है। इस ट्रेन को सिंगरौली और चोपन तक बढ़ाए जाने की लगातार मांग की जा रही है। पमरे जबलपुर मंडल इस पर्व के अवसर पर प्रायोगिक तौर पर ही चोपन, चुनार या विंध्याचल तक ट्रेन चलाकर फौरी तौर पर सुविधा प्रदान कर सकता है। मेमू ट्रेन में यात्रियों की पर्याप्त संख्या मिलने पर इसे प्रतिदिन किया जा सकता है।

खाली रहता है पाथ

सिंगरौली में प्रतिदिन सुबह ट्रेनों का अवागमन होता है। शक्तिपुंज के गुजरने के बाद पटना से आकर पलामू एक्सप्रेस और टनकपुर से आकर त्रिवेणी एक्सप्रेस सिंगरौली में वापसी के लिए रुक जाती है। वरना पूरे दिन कोई भी यात्री ट्रेन सिंगरौली चोपन के बीच नहीं चलती है। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक खाली पाथ का उपयोग मैहर-सिंगरौली-चोपन-विंध्याचल के बीच नवरात्र स्पेशल चलाकर किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़े-

Mukhya Mantri Avivahit Pension Yojana: अब मध्य प्रदेश की अविवाहित महिलाओं को सरकार देगी 600 रुपये हर महीने

Leave a Comment