ये है सिंगरौली जिले का नया Eco Adventure Park, जाते ही दिल को मिलेगा सुकून

Eco Adventure Park Mada : वैसे तो मध्य प्रदेश के सिंगरौली को आमतौर पर लोग कोयला खदानों और पावर प्रोजेक्ट्स के लिए जानते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश का सिंगरौली जिला प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, यहां पर सिर्फ पावर प्रोजेक्ट और कोयला खदान ही नहीं बल्कि शांत वातावरण, हरियाली, प्राकृतिक सुंदरता, सुकून और शांति का अनुभव किया जा सकता है। हाल ही में सिंगरौली जिले में स्थानीय लोगों के बीच एक नई जगह चर्चा में बानी है जिसे लोग “नेचर पॉइंट” के नाम से जानते हैं।

अगर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं, तो सिंगरौली का यह नया नेचर स्पॉट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहाँ का शांत वातावरण, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता इस जगह को खास बनाती है। हम बात कर रहे हैं सिंगरौली जिले के माडा इको एडवेंचर पार्क के बारे में जहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों के मन को मोह लेती है, Eco Adventure Park Mada सिर्फ सिंगरौली के लोगों के लिए ही  बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। फिलहाल यह जगह उन लोगों के लिए एक छुपा हुआ खजाना है जो प्रकृति के करीब जाकर सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं।

हरियाली और शांत वातावरण

सिंगरौली जिले के माडा क्षेत्र में स्थित यह Eco Adventure Park, शहर की भीड़-भाड़ से दूर हरियाली के बीच बना हुआ है। Eco Adventure Park पहुंचते ही यहां के चारों तरफ फैला शांत और प्राकृतिक वातावरण, ऊंचे-ऊंचे पेड़, खुला आसमान और साफ हवा लोगों को आकर्षित कर लेते हैं। आपको बता दें कि सुबह के समय यहां का माहौल बहुत ही प्यारा और सुकून भरा होता है। यहाँ पर शाम के समय परिवार और दोस्त मिलकर यहां घूमने आते हैं और प्रकृति के बीच समय बिताते हैं।

एडवेंचर का भी मजा

जैसा कि इस पार्क की नाम में ही एडवेंचर छुपा हुआ है ठीक वैसे ही पार्क के नाम के मुताबिक Eco Adventure Park Mada में एडवेंचर का भी खास इंतजाम किया गया है। यहां बच्चों और युवाओं के लिए कई तरह की एक्टिविटीज देखने को मिलती हैं। रस्सियों से बने छोटे-छोटे एडवेंचर ट्रैक, चढ़ाई वाले प्लेटफॉर्म और खुले मैदान में खेलने की जगह इस पार्क को और भी आकर्षक बनाते हैं।

Singrauli News : नए सत्र से शासकीय कॉलेजों में सार्थक एप पर लगेगी छात्रों की अटेंडेंस

फोटोशूट के लिए बेस्ट ऑप्शन 

एडवेंचर और हरियाली के अलावा इस पार्क में लोग अपने दोस्तों और गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ फोटोशूट और वीडियो बनाने भी आते हैं। पार्क में बने कुछ ऊंचे व्यू पॉइंट से आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इसके अलावा जब भी सिंगरौली जिले के किसी युवा या युवतियों की शादी होती है तो उससे पहले प्री वेडिंग की शूटिंग के लिए  Eco Adventure Park Mada एक खास ऑप्शन होता है।

परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतर जगह

यह पार्क खासतौर पर फैमिली आउटिंग के लिए अच्छा माना जा रहा है। यहां बैठने के लिए कई जगहों पर बेंच और खुले लॉन बनाए गए हैं। बच्चे यहां खेल सकते हैं और बड़े लोग आराम से बैठकर बातचीत या पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। कई लोग अपने परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाने भी आते हैं। अगर आप भी शहर के शोर-शराबे से परेशान हो चुके हैं तो समय निकाल के एक बार सिंगरौली जिले के Eco Adventure Park Mada में जरूर जाएँ।

ये भी पढ़े-

Singrauli News : ऐतिहासिक वर्दी किले को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित 

Leave a Comment