Maruti Suzuki XL6: अगर आप एक ऐसी फैमिली कार की तलाश में हैं जिसका लोक दमदार और फीचर्स शानदार हो साथ ही कीमत भी आपकी बजट में हो तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि मारुति ने मिडिल क्लास फैमिली के लिए मार्केट में एक ऐसी कार पेश की है जिसमें प्रीमियम डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ-साथ कीमत भी मिडिल क्लास फैमिली के बजट में है, मिडिल क्लास परिवारों के लिए यह कार एक शानदार ऑप्शन मानी जाती है। तो चलिए जानते हैं Maruti Suzuki XL6 कर के फीचर्स, माइलेज, इंजन और कीमत के बारे में
Maruti Suzuki XL6: आकर्षक डिजाइन और आधुनिक फीचर्स
फीचर्स और डिजाइन की बात करें तो Maruti Suzuki XL6 को काफी स्टाइलिश और प्रीमियम लुक के साथ पेश किया गया है। कार के फ्रंट में स्टाइलिश हेडलैंप्स, एलिगेंट फॉग लैंप्स और आकर्षक फ्रंट ग्रिल दी गई है, जो इसे एक दमदार और मॉडर्न लुक प्रदान करती है।
इसके अलावा इसमें शानदार अलॉय व्हील्स और स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है, जिससे कार का लुक और भी स्पोर्टी दिखाई देता है। कार के इंटीरियर की बात करें तो इसका केबिन काफी प्रीमियम और आरामदायक बनाया गया है। इसमें डुअल-टोन इंटीरियर, एडजस्टेबल सीट्स और आधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाता है। इसके साथ ही कार में कई आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्ट कनेक्टिविटी, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल एवं कई सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
Maruti Suzuki XL6: दमदार इंजन और शानदार माइलेज
इंजन की बात करें तो Maruti Suzuki XL6 में 1462 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कार को दमदार पावर और स्मूद ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार वेरिएंट चुन सकते हैं।
माइलेज की बात करें तो यह कार काफी किफायती मानी जाती है। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर इसका माइलेज लगभग 20.27 से 20.97 किलोमीटर प्रति लीटर तक बताया जाता है।
यह कार 6-सीटर लेआउट में आती है, जिससे बड़े परिवार के लिए भी पर्याप्त जगह मिल जाती है। इसके अलावा कार की लंबाई 4445 मिमी, चौड़ाई 1775 मिमी और व्हीलबेस 2740 मिमी है, जिससे इसमें अच्छा केबिन स्पेस और आराम मिलता है।
Maruti Suzuki XL6 की कीमत
अगर कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में Maruti Suzuki XL6 की ऑन-रोड कीमत लगभग 13,33,095 रुपए के आसपास बताई जाती है। हालांकि ग्राहक इसे आसान फाइनेंस प्लान के जरिए भी खरीद सकते हैं। यदि आप 90,000 रुपए का डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी राशि के लिए बैंक से लोन लिया जा सकता है। इसके बाद लगभग 12,00,095 रुपए का लोन बनता है। इस लोन को अगर 8% ब्याज दर पर 84 महीनों के लिए लिया जाए, तो आपको हर महीने लगभग 20,509 रुपए की EMI चुकानी होगी।
ये भी पढ़े-
Avivahit Mahila Pension Yojana 2026: सरकार अविवाहित महिलाओं को दे रही है 600 रुपये, जल्द करें आवेदन