देश में इन दिनों एलपीजी (LPG) सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। रसोई गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई राज्यों में हालात तनावपूर्ण बन गए हैं। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई चेन बाधित होने के कारण कई शहरों में गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। हाल ही में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से दो बुजुर्गों की मौत हो गई।
LPG सिलेंडर पाने हेतु लाइन में लगे बुजुर्गों की मौत
गैस सिलेंडर पाने की कोशिश कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 76 वर्षीय मोहम्मद मुख्तियार शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। लंबे समय तक इंतजार के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन और आसपास के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पंजाब में 66 वर्षीय भूषण कुमार की मौत
इसी तरह पंजाब के बरनाला जिले के गांव शैहना में 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल भी गैस सिलेंडर की लाइन में खड़े थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इन घटनाओं ने लोगों में चिंता और आक्रोश दोनों बढ़ा दिए हैं।
कई राज्यों में अफरा-तफरी का माहौल
गैस की कमी के कारण मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में सिलेंडर वितरण के दौरान भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कई जगहों पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मौजूदगी में गैस का वितरण कराया जा रहा है। कुछ शहरों में लोगों को कई दिनों तक सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़े-