Singrauli News: एक बार फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा सिंगरौली का मजदूर

Singrauli News: सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के खरखटा गांव में मंगलवार की सुबह एक मजदूर ने हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी है। मजदूर का आरोप है कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है और उसका वेतन तथा पीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई।

मजदूर का आरोप है कि जिस कंपनी में वह काम करता था, वहां से उसे बिना कारण नौकरी से निकाल दिया गया। इसके साथ ही उसका बकाया वेतन और भविष्य निधि (PF) की राशि भी अब तक नहीं दी गई है। (Singrauli High Tension Tower Par Chadha Majdoor) मजदूर का कहना है कि कई बार मांग करने के बावजूद उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया।

सिंगरौली जिले में हो रहे हैं अनोखे कृत्य

Singrauli News : इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में इन दिनों अनोखे कृत्य देखने को मिल रहे हैं, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि मध्य प्रदेश की सिंगरौली जिले से आए दिन युवक एवं युवतीयों का हाई टेंशन टावर पर चढ़ने का वीडियो सोशल मिडिया में वायरल होता है। कभी सरफिरा आशिक़ अपनी प्रेमिका से विवाह न होने पर टावर पर चढ़ जाता है तो कभी झूला ना झूलाने की वजह से पति से रूठी हुई महिला बिजली के टावर पर चढ़ जाती है, तो कभी अपने बेटे को न्याय दिलाने के चक्कर में मां हाईटेंशन टावर पर चढ़ जाती है।

Singrauli News: बेटे की जमानत न मिलने से हाईटेंशन टावर पर चढ़ी मां, देखें वीडियो

Singrauli High Tension Tower Par Chadha Majdoor 

इसी बीच आज सिंगरौली जिले से ही एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे, आपको बता दें कि सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के खरखटा गांव में मंगलवार की सुबह एक मजदूर ने हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी है। मजदूर का आरोप है कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है और उसका वेतन तथा पीएफ का भुगतान नहीं किया गया है।

इन दिनों जो सिंगरौली जिले में कृत्य देखने को मिल रहे हैं उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब वह दिन दूर नहीं है जब हर रोज सिंगरौलीवासी अपनी बात मनवाने के लिए हाई टेंशन टावर या मोबाइल के टावर पर चढ़ते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़े-

क्या आप जानते हैं कि Singrauli जिले को काला पानी क्यों कहा जाता है?

Leave a Comment