Singrauli में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

Singrauli : सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम बड़वानी निवासी कमलेश साकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक संतुलन खो दिया और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजवाया गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-

रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 27 फरवरी से पटरी पर दौड़ेगी Bhopal–Dhanbad Express

Leave a Comment