Bhopal–Dhanbad Express Schedule

बताया जा रहा है कि Bhopal–Dhanbad Express भोपाल-धनबाद के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन भोपाल से 27 फरवरी को और धनबाद से 1 मार्च से यह ट्रेन पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलाए जाने के लिए पमरे मुख्यालय परिचालन शाखा से नाटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक ट्रेन नंबर-11631 भोपाल से सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को धनबाद के लिए चलेगी। इसी प्रकार 11632 बुधवार, शनिवार और रविवार को धनबाद से भोपाल के लिए अन्य ट्रेन नंबर-11633 भोपाल से रविवार को चोपन तक चलेगी और दूसरे दिन रविवार को ट्रेन नंबर-1163-4 चोपन से भोपाल के लिए रवाना होगी। इन ट्रेनों के परिचालन से पूर्व भोपाल धनबाद के बीच खाली रेक वाली उद्घाटन एक्सप्रेस ट्रेन 01631 भोपाल से मंगलवार 19.30 बजे को 24 फरवरी को चलाई जायेगी। यह ट्रेन बुधवार को शाम 19.20 बजे पहुंचेगी।
धनबाद से भोपाल के लिए 25 फरवरी ट्रेन नंबर 01632 बुधवार को 23.00 बजे चलेगी और यह ट्रेन अगले दिन गुरुवार को रात 22.35 बजे पहुंचेगी। यानि 24 फरवरी को भोपाल से और 25 फरवरी को धनबाद से उद्घाटन ट्रेन खाली रेक के साथ चलाई जायेगी। इन ट्रेनों के चलने से भोपाल-धनबाद व धनबाद-भोपाल सप्ताह में तीन-तीन दिन और भोपाल से चोपन व चोपन से भोपाल सप्ताह में एक-एक दिन चलेगी। जिससे सिंगरौली में सभी ट्रेनों को स्टापेज होने से सीधी, सिंगरौली, सोनभद्र जिलों के कई स्टेशनों पर स्टापेज दिए जाने से हर किसी के लिए यह ट्रेन सुविधाजनक होगी।
ये भी पढ़े-
UP News: एनकाउंटर का डर दिखाकर 20 लाख रुपए वसूलने वाले 2 Sub Inspector प्रयागराज से गिरफ्तार