Railway Recruitment 2026:10वीं पास युवाओ को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, रेलवे में अप्रेंटिस के 5349 पदों पर निकली भर्ती

Railway Recruitment 2026: अगर आप भी दसवीं पास है और रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो अब आपका सपना जल्द ही पूरा होने वाला है, आपको बता दें कि रेलवे रिक्वायरमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें 5,349 पदों पर अप्रेंटिस के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। यदि आप भी रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए इच्छुक है तो आपको इस लेख में आवेदक से संबंधित सभी जानकारी विस्तार पूर्वक बताई गई है…

Railway Recruitment 2026
Railway Recruitment 2026

Railway Recruitment 2026 Educational Qualification

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार आप लोगों को बता दें कि रेलवे में अप्रेंटिसशिप हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) न्यूनतम 50% के साथ दसवीं पास होना आवश्यक है इसके अलावा आवेदक NCVT के मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

Railway Recruitment 2026 Age Limit

वही अगर इस भर्ती में आवेदन करने वाली उम्मीदवारों के आयु सीमा की बात की जाए तो आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 साल एवं अधिकतम आयु 24 साल होना अनिवार्य है इसके अलावा एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के आवेदकों के आयु में छूट का प्रावधान भी रखा गया है।

  • एससी/एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • पीडब्ल्यूडी : 10 साल की छूट

Railway Recruitment 2026 Application Fee and Salary

Railway Recruitment 2026 के लिए जनरल,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की आवेदन शुल्क 100 रुपए व एससी, एसटी,पीडब्ल्यूबीडी,महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क निःशुल्क रखा गया है। वही अगर सैलरी कि बात की जाये तो चयनित उम्मीदवारों को रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नियमों के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

Railway Recruitment 2026 Selection Process

अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट शॉर्टलिस्टिंग व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जायेगा।

Railway Recruitment 2026 Application Process

  • Railway Recruitment 2026 अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले रेलवे रिक्वायरमेंट सेल (RRC) के ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर  जाना होगा ।
  • इसके बाद होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  •  इसके बाद रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें।
  • अब आपको अपनी वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करना होगा।
  • अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर आप अपने पास रख लें।

Official Website Link (यहाँ क्लिक करें)

Official Notification Link 

ये भी पढ़े-

Holi के इस खास त्यौहार मे बनाये Rangoli की ये यूनिक Designs

Leave a Comment