Singrauli News : रात के अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रेलर से बाइक के टकराने से युवक की मौत

Singrauli News : जयंत मोरवा मार्ग में सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार रात 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मोरवा के अंबेडकर नगर निवासी बाइक सवार युवक अजहर हुसैन पिता अजमत हुसैन और राहुल, जब जयंत से मोरवा जा रहे थे, उसी समय मुड़वानी डैम के पास कोयला लोड ब्रेकडाउन ट्रेलर अंधेरे में खड़ा था, जिसे वह देख नहीं पाया और बाइक टकरा गई।

टक्कर से दोनों युवक घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए तत्काल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अजहर की मुत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी राहुल का इलाज चल रहा है।

चेतावनी संकेतक मिले गायब

जिस जगह पर ट्रेलर खड़ा था, वहां पर घुप अंधेरा था, जिसके चलते बाइक सवार ब्रेकडाउन ट्रेलर को देख नहीं पाए और ट्रेलर के पीछे टकरा गए। जिस जगह पर ट्रेलर ब्रेकडाउन हुआ, वहां पर कोई संकेत चिन्ह, प्रकाश आदि की व्यवस्था नहीं थी। ब्रेकडाउन ट्रेलर के आसपास प्रकाश तक की व्यवस्था नहीं थी। ब्रेकडाउन ट्रेलर के आसपास यदि पेड़ की डाल ही रख दी गई होती तो यह हादसा नहीं होता।

दिन-रात पार्किंग बनी रहती हैं शहर की सड़कें

जयंत-मोरवा मार्ग पर दिन-रात कोयला लोड ट्रक, हाइवा, ट्रेलर की आवाजाही बनी रहती है। अक्सर लोडिंग वाहन ब्रेकडाउन हो जाते हैं, लेकिन ब्रेकडाउन हुए वाहन के आसपास किसी तरह के सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जाते हैं। वहीं इस मार्ग के साथ-साथ निगाही, विंध्यनगर, माजन, कचनी, लाडली बहना पथ, बीजपुर रोड सहित अन्य सड़कें रात के समय पूरी तरह से वाहन पार्किंग के रुप में तब्दील हो जाती हैं। इन्ही के कारण दुर्घटनाएं होती हैं।

Singrauli में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, DPS के प्राचार्य का सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान, शिक्षा जगत में उठे सवाल

Leave a Comment