‘संस्कारों का धुआं’
सोशल मीडिया से मिले जानकारी के अनुसार आप लोगो को बता दें कि यह वीडियो विंध्यनगर क्षेत्र के किसी सार्वजनिक स्थान का बताया जा रहा है, जहां प्राचार्य को खुलेआम धूम्रपान करते हुए देखा गया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर हुआ, वैसे ही यह तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त करनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘संस्कारों का धुआं’ बता रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या स्कूल प्रबंधन या सीबीएसई इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई करता है या इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

प्राचार्य का धूम्रपान करते हुए वीडियो वायरल
शिक्षा संस्थानों को हमेशा से अनुशासन, नैतिकता और संस्कारों का केंद्र माना जाता है। स्कूल के प्राचार्य को संस्था का प्रमुख और मार्गदर्शक माना जाता है, जिनके आचरण से छात्र और शिक्षक दोनों प्रभावित होते हैं। ऐसे में प्राचार्य का सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते हुए वीडियो सामने आना स्वाभाविक रूप से कई सवाल खड़े करता है। अभिभावकों का कहना है कि जब स्कूल का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति ही इस प्रकार का व्यवहार करेगा, तो छात्रों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह चिंता का विषय है।
हालांकि, कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह एक व्यक्तिगत मामला हो सकता है और इसकी पूरी सच्चाई सामने आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। फिर भी, चूंकि मामला एक प्रतिष्ठित स्कूल से जुड़ा हुआ है, इसलिए स्कूल प्रबंधन और संबंधित संस्थाओं से प्रतिक्रिया की अपेक्षा की जा रही है।
ये भी पढ़े-