Singrauli News : सिंगरौली में लापरवाही पाए जाने पर पटवारी निलंबित, दो नायब तहसीलदारों को थमाई गई नोटिस 

Singrauli News : बरगवां तहसील का कलेक्टर गौरव बैनल ने किया निरीक्षण, नामांतरण व सीमांकन प्रकरणों में मिली लापरवाही, कई महीने से पटवारी की रिपोर्ट का हो रहा था इंतजार

मंगलवार को एक बार फिर कलेक्टर गौरव बैनल फिर सिंघम अवतार में दिखे, मौका था बरगवां क्षेत्र के निरीक्षण का। कलेक्टर गौरव बैनल बरगवां तहसील पहुंचे, जहां पर उन्होंने तहसील कोर्ट में चल रहे नामांतरण, सीमांकन, बटनवारा सहित अन्य अन्य प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पाया कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। राजस्व प्रकरणों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर पटवारी अजमेर सिंह हलका देवरा को निलंबित करते हुए नायब तहसीलदार बड़ोखर नागेश्वर पनिका और प्रभारी नायब तहसीलदार बड़ोखर दिनेश कुमार पनिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्हें तीन दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

पब्लिक से किया सीधा संवाद

बरगवां क्षेत्र में निरीक्षण पर गए कलेक्टर ने तहसील सहित अन्य जगहों पर मिली पब्लिक से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों और समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने साफ कहाकि तहसील, अनुविभागीय कार्यालयों में पब्लिक के जो काम हैं, उनको समय पर करें ताकि एक काम के लिए लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।

Holi के इस खास त्यौहार मे बनाये Rangoli की ये यूनिक Designs

Leave a Comment