50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ मार्केट में आ गई Samsung Galaxy F70e, कीमत आपके बजट में…

Samsung Galaxy F70e: जैसा की आप सबहि लोग जानते हैं कि Samsung ने अपने Galaxy F-series 5G स्मार्टफोन को 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च कर दिया है। Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन खासकर बजट-चेतक भारतीय यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह फोन अब भारत में उपलब्ध हो गया है और अपनी दमदार बैटरी, कैमरा और फीचर्स के चलते मार्केट में जोरदार एंट्री कर रहा है। आइये जानते हैं Samsung Galaxy F-series 5G स्मार्टफोन के फीचर्स, कीमत, बैटरी और स्टोरेज के बारे में विस्तार से-

Samsung Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन के फीचर्स

Samsung Galaxy F70e 5G

अगर Samsung Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो फोन में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन देखना आसान रहता है।

  • One UI 8 (Android 16)
  • 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट का वादा
  • Samsung Knox Vault सुरक्षा
  • 5G नेटवर्क सपोर्ट
  • Dual-SIM + microSD कार्ड सपोर्ट

Samsung Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन का स्टोरेज

वही अगर Samsung Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस और स्टोरेज की बात की जाये तो Galaxy F70e में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। यह फोन दो वेरिएंट्स में आता है- 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन का कैमरा और बैटरी 

Samsung Galaxy F70e 5G

Samsung के इस 5G स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.8) और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा (f/2.0) दिया गया है। इसके अलावा अगर Samsung Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन के बैटरी बैकअप की बात करे तो Galaxy F70e में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और यह 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन दो दिन तक आराम से चल सकता है।

Samsung Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन की कीमत 

4GB + 128GB मॉडल: ~₹12,499 (Net Effective with Bank Cashback)

6GB + 128GB मॉडल: ~₹13,999 (with launch offers)

ये भी पढ़े-

आदिवासियों की व्यथा सुनने जल्द Singrauli आएंगे राहुल गांधी

Leave a Comment