Singrauli News : सिंगरौली के सुनील ने चीन में -30 डिग्री तापमान में बर्फ की कलाकृतियां बनाने का किया कमाल

Singrauli News : इन दिनों हांड़ कंपा देने वाली ठंड से जब लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, तो ऐसे हालात में सिंगरौली जिले के होनहार युवा कलाकार सुनील कुशवाहा और उनके साथियों ने -25 से 30 डिग्री वाली खतरनाक ठंड में बर्फ से कलाकृतियां बनाने का कमाल किया है। सुनील एंड टीम ने ये कमाल चीन में आयोजित 28वीं हार्बिन इंटरनेशनल आइस एंड स्नो स्कल्पचर प्रतियोगिता में किया है। ये प्रतियोगिता 6 से 9 जनवरी तक आयोजित की गई थी। अहम बात ये है कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली अभ्युदय के सिंगरौली निवासी सुनील कैप्टन भी थे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सुनील और उनके साथियों की भारतीय टीम अभ्युदय ने तीसरा स्थान भी अर्जित किया है, जो सिंगरौली ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव की बात है।

विपरीत हालातों में सफलता पाना सामान्य नहीं

व ने सिंगरौली निवासी सुनील एंड टीम के लिए यह उपलब्धि इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह माइनस 25 से 30 डिग्री वाली खतरनाक ठंड व बर्फीले क्षेत्रों से सीधे जुड़े नहीं हैं। जिससे चीन में स्थित प्रतियोगिता स्थल का मौसम माहौल उनके लिए विपरीत परिस्थितियों वाला रहा और उस प्रतिकूल मौसम के चुनौतीपूर्ण माहौल में टीम अभ्युदय संयम, रचनात्मकता के साथ टीम भावना का परिचय देते हुये सफलता अर्जित की, जो कि सामान्य नहीं है।

ये रही विजेता अभ्युदय टीम

विजेता टीम अभ्युदय के टीम लीडर रवि प्रकाश (कैमूर भभुआ, बिहार), कैप्टन-सुनील कुमार कुशवाहा (सिंगरौली, मध्य प्रदेश), वाइस कैप्टन रजनीश वर्मा (लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश), मोहम्मद सुल्तान आलम (दिल्ली) और टीम मेंटर अभिनव आचार्य (दिल्ली) शामिल रहे।

आज चीन से भारत लौट रही टीम अभ्युदय

टीम अभ्युदय का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार रिकॉर्ड रहा है। इससे पहले टीम जापान में पार्टी चॉइस अवार्ड और अमेरिका व चीन में कई विशेष सम्मान जीत चुकी है। टीम के नाम अब तक 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दर्ज हैं। विजेता टीम रविवार को चौन से भारत के लिए रवाना होगी और सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।

सिंगरौली में पर्यटन को नई रफ्तार: मुड़वानी डैम एवं माड़ा ईको पार्क का होगा कायाकल्प,पहुंची MP टूरिज्म की टीम

Leave a Comment