Tourist Spot : नया साल आते ही लोग अपने दोस्तों और परिवारों के साथ कहीं घूमने का प्लानिंग बनाते हैं. कई लोग महंगे हिल स्टेशन, समुद्र किनारे या बड़े शहरों की ओर रुख करते हैं लेकिन अगर आपके पास बजट कम है, और कम बजट में ही ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां शांति हो तो आज आपको इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्थित 4 बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
बता दे की मध्य प्रदेश का सिंगरौली जिला वैसे तो कोयला के लिए काफी प्रसिद्ध है लेकिन इसके अलावा प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपात, पहाड़, सदियों पुराने धार्मिक स्थल और शांत पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। खास बात यह है कि यहां घूमना काफी सस्ता है। नए साल पर आप सिंगरौली के इन 4 बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
1 . माडा की गुफाएं (Mada Caves)
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित माडा की गुफाएं ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान हैं। यह स्थान हजारों वर्ष पुराने गुफाओं के लिए जाना जाता है। इतिहासकारों के मुताबिक ये गुफाएं 2800 साल पुराने हैं। यह जगह सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न से करीब 30-35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां बड़ी-बड़ी चट्टानों को काटकर गुफाएं बनाई गई हैं।
नए साल के मौके पर पिकनिक मनाने के लिए भी यह जगह काफी खूबसूरत है गुफा के पास में ही एक बड़ा झरना है। इसके अलावा एक बड़ा सा तालाब भी मौजूद है जिसमें नाव की सवारी कर सकते हैं। घने जंगलों के बीच स्थित होने की वजह से यह जगह काफी खूबसूरत लगता है। माडा की गुफाएं घूमने के लिए मात्र ₹30 का एंट्री फीस लगता है।
2. गोविंद बल्लभ पंत सागर (Rihand Dam)

गोविंद बल्लभ पंत सागर, जिसे रिहंद डैम के नाम से भी जाना जाता है, यह डैम बहुत ही फेमस पर्यटक स्थल है। बता दे की रिहंद डैम का कुछ हिस्सा उत्तर प्रदेश में आता है और कुछ हिस्सा मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में। नए साल के मौके पर यहां घूमने आने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है, क्योंकि यह जगह शांति, सुंदरता का अनोखा संगम है। यह डैम सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न से कुछ ही दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग से लोग अपने निजी वाहन या लोकल साधनों से यहां आ सकते हैं।
रिहंद डैम काफी दूर में फैला हुआ है, नीला आसमान और ठंडी हवा मन को तुरंत सुकून देती है। नए साल के समय मौसम हल्का ठंडा रहता है, जिससे यहां घूमना और भी अच्छा लगता है। सुबह और शाम के समय डैम का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। शाम के समय जब सूरज धीरे-धीरे पानी में ढलता है, तो पूरा इलाका सुनहरी रोशनी से भर जाता है। यह दृश्य देखने देखने लायक होता है. फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए रिहंद डैम बिल्कुल परफेक्ट है.
3. काचन डैम -Kachan Dam

यह डैम सिंगरौली जिले में स्थित एक पुराना बांध है, जो बरगवां के पास फुलवारी गांव के पास स्थित है. बता दे कि यह सिंगरौली का एक और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह जगह अभी ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है। इसी वजह से यहां भीड़ कम रहती है। जो लोग शांत और साफ वातावरण की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह जगह किसी जन्नत से काम नहीं है क्योंकि इसके आसपास हरियाली और खुला आसमान देखकर मन को अलग ही शांति मिलती है. नए साल के मौके पर यहां कई लोग पिकनिक मनाने अपने दोस्तों परिवारों के साथ आते हैं बता दे की “काचन डैम मैंगो गार्डन” के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि डैम अगल-बगल आम के बगीचे हैं.
4 . मैत्री हिल शासन – Maitri Hill
मध्य प्रदेश के सिंगरौली के शासन में स्थित मैत्री हिल सिंगरौली जिला का एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल बनता जा रहा है। इस जगह को हाल ही में रिलायंस कंपनी के द्वारा पहाड़ों पर बनाया गया है. नए साल और छुट्टियों के दौरान यहां घूमने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मैत्री हिल एक छोटी पहाड़ी पर बनाया गया है लेकिन पहाड़ी के शीर्ष पर चढ़ने के बाद आसपास के इलाके काफी खूबसूरत दिखाई देते हैं। पहाड़ी पर पहुंचते ही ठंडी हवा और खुला वातावरण मन को सुकून देता है। जिले के क्रिएटर के लिए यह स्थान काफी फेमस है यहां रोजाना हजारों लोग आते हैं और फोटोग्राफी करते हैं। बता दे की यहां जाने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं लिया जाता है।
New Year MP School Holidays : नए साल में 4 दिन सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद ,जानिए कब खुलेगा