New Year MP School Holidays : नए साल में 4 दिन सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद ,जानिए कब खुलेगा 

New Year MP School Holidays : नए साल में मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल एवं प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है बता दे की नए साल 2026 में पूरे 4 दिन स्कूल बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुसार मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 31 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है. बताते चले की यह छुट्टी एमपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई सहित अन्य संबद्ध स्कूलों के लिए हैं.

लंबे समय से सरकारी और प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे छुट्टी का इंतजार कर रहे थे ऐसे में मध्य प्रदेश शासन की तरफ से एक राहत भरी खबर आ चुकी है. मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार राज्य में सभी संचालित गवर्नमेंट एवं प्राइवेट स्कूलों को शासन द्वारा घोषित तिथियां का ही पालन करना होगा।

31 दिसंबर से बंद हो चुके हैं स्कूल

बताते चले कि मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग की तरफ से 31 दिसंबर से पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि प्रदेश में सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय 31 दिसंबर 2025 से लेकर 3 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। तीन बता दे की इस बार बच्चे 4 तारीख को भी छुट्टियां मना सकते हैं क्योंकि 4 तारीख को रविवार होने की वजह से 5 जनवरी 2026 को स्कूल फिर से संचालित होंगे। इस प्रकार नए साल 2026  के जनवरी महीने में बच्चों को पूरे चार दिन छुट्टियां मिलेंगे। सरकार ने यह फैसला नए वर्ष के साथ-साथ प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ते ठंड की वजह से लिया है.

अभिभावकों और बच्चों को मिली राहत

बता दे की एक साथ छुट्टियां घोषित होने की वजह से अभिभावकों और बच्चों दोनों को बड़ी राहत मिली है। अभिभावक और छात्र दोनों नए साल के मौके पर खूब एंजॉय कर सकते हैं।  इस बार अलग-अलग बोर्ड और स्कूलों की छुट्टियों को लेकर कोई भ्रम नहीं है। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे शैक्षणिक कैलेंडर में अनुशासन बना रहेगा और पढ़ाई पर भी कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

Singrauli News : सिंगरौली से भोपाल जाने के लिए अब सप्ताह के सातों दिन मिलेगी ट्रेन,देखिए टाइम टेबल  

Leave a Comment