Singrauli News : सिंगरौली में 20 बड़े विद्युत डिफॉल्टरों पर बड़ी कार्रवाई,काटे गए कनेक्शन , बैंक खाते भी सीज

Singrauli News :गत दिवस मुख्य अभियंता की समीक्षा बैठक में लगी कार्यपालन अभियंताओं की फटकार के बाद टीम शहरी उपभोक्ताओं को खोज-खोज कर उन्हें समाधान योजना का लाभ लेने, बकाया बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस अनुनय-विनय को नहीं मानने वाले 20 बड़े, डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर आज उनके व्यक्ति बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई भी की गई। इन उपभोक्ताओं में वैढ़न व मोरवा के डिफॉल्टर उपभोक्ता शामिल हैं। कार्यपालन अभियंता शहर संभाग दिनकर दुबे ने बताया कि लगातार उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने के लिए आग्रह किया जा रहा था। समाधान योजना के तहत भी उन तक पहुंचकर छूट का लाभ लेने के लिए कहा गया। जिसके बावजूद उनका रुख सकारात्मक नहीं रहा। अंततः उन उपभोक्ताओं के बैंक प्रबंधकों को मप्र भू राजस्व संहिता अधिनियम 2020 की धारा 147(2), अधिसूचना दिनांक 29 सितंबर 2022 से प्रभावशील होने वाले नियम के तहत विद्युत बिल बकायेदार का बैंक खाता सीज (जब्त) करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भुगतान नहीं कर रहे उपभोक्ताओं में हड़कंप

बैंक प्रबंधकों को यह भी जानकारी दी गई कि उक्त बकायेदार का प्रकरण विद्युत कंपनी के कार्यालय में चल रहा है। जिस परिसर में विद्युत बिल बकाया है, उस परिसर को भी विभाग के द्वारा अटैच किया जायेगा। साथ ही भू-राजस्व संहिता के तहत कुर्की की भी कार्रवाई की जायेगी। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के बाद बड़े और अधिक दिनों से जानबूझ कर विद्युत बिलों का भुगतान नहीं कर रहे उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

पहले चरण का अंतिम दिन आज

वैढ़न और मोरवा के डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को इस प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए पहले चरण की समाधान योजना चलाई गई, जिसका समापन आज होना है। कार्यालय पहुंचकर अपने बिलों का भुगतान करें और सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त करें। कल से शुरू होने वाली समाधान योजना के दूसरे चरण में उपभोक्ताओं को सरचार्ज की राशि में 20 से 10 प्रतिशत तक कम छूट दी जायेगी।

Singrauli News : सिंगरौली में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने युवक को बेरहमी से पीटा,पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से किया मना 

Leave a Comment