Singrauli News : सिंगरौली को मिली बड़ी सौगात, अब भोपाल के लिए रोजाना चलेगी ऊर्जाधानी एक्सप्रेस

Singrauli News : अरसे से सिंगरौली से भोपाल के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलाए जाने की मांग की जा रही है। अब तक ट्रेन संख्या 22166 सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को शाम 7 बजे सिंगरौली से भोपाल के लिए चल रही है। इसी प्रकार भोपाल से ट्रेन संख्या 22165 ऊर्जाधानी एक्सप्रेस सप्ताह में मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चल रही है। यह ट्रेन जल्द ही प्रतिदिन यानि सप्ताह के सभी दिन सिंगरौली से और वापसी भोपाल से भी सभी दिन उपलब्ध होगी।

भोपाल रेल सेवा अब प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी

उक्त आशय को लेकर सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहाकि आप सभी को बताते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि सिंगरौली से भोपाल रेल सेवा अब प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। रेल मंत्री ने इससे मुझे अवगत कराया है। हालांकि अधिकारिक रूप से हर दिन सिंगरौली से भोपाल के लिए ट्रेन संचालित किए जाने को लेकर रेलवे ने अभी सर्कुलर नहीं जारी किया है। जिसे जल्द ही जारी किया जा सकता है।

प्रायोगिक तौर पर सिंगरौली में किसी भी कोचिंग ट्रेन की किसी रैक को रोकने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है और सबसे बड़ी समस्या वॉशिंग पिट न होने से धुलाई सफाई नहीं हो पाती है। मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही अब नितांत जरूरी हो गया है कि गरीबों के लिए कम किराए वाली चोपन-कटनी और बरगवां-चुनार के बीच सवारी गाड़ियों का संचालन भी शुरू कराया जाए।

ये भी पढ़े – Singrauli News : सिंगरौली में चिकित्सा शिक्षा की हुई शुरुआत, 2026 में UG की 50 और सीटों की मिलेगी सौगात!

ये भी पढ़े –Singrauli Weather : सिंगरौली में अगले 3–4 दिनों तक ठंड का कहर रहेगा जारी,गलनभरी ठंड और घना कोहरा थमने का फिलहाल आसार नहीं

Leave a Comment