MP Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अवैध रूप से चल रहे वाहनों से वसूला गया 15 लाख का जुर्माना 

MP Singrauli News :  सरकार के राजस्व को क्षति पहुंचाकर अवैध रुप से जिले की सड़कों पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। परिवहन चेक प्वाइंट टीम द्वारा ऐसे लोडिंग वाहनों पर सख्त नजर रखी जा रही है, जो बगैर टैक्स चुकाए चल रहे हैं। दिसंबर माह में अब तक बगैर रोड टैक्स चुकाए चलते मिले वाहनों से 15 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। चेक प्वाइंट प्रभारी विभा उइके द्वारा बंधा, उज्जैनी सहित अन्य सरकारी और निजी कोल माइंसों पर चलने वाले लोडिंग वाहनों की सतत रुप से जांच की जा रही है। जांच में जिन TATA वाहनों के पूरे दस्तावेज नहीं रहते, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस माह अब तक सैकड़ों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

संयुक्त टीम करेगी जांच

रेत, गिट्टी, कोयला, मुरम आदि का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच खनिज और परिवहन विभाग की टीम संयुक्त रुप से करेगी। कलेक्टर के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है जिसके तहत अवैध रुप से कोयला, रेत, गिट्टी व अन्य खनिज संपदा का परिवहन करने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की जांच किए जाने से अवैध रुप से परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।

FIR भी कराई गई दर्ज

जिले के बार्डर पार करने वाले अनाधिकृत वाहन स्वामियों द्वारा परिवहन अमले के साथ वाद विवाद किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं। चेक प्वाइंट टीम के कार्य में बाधा पैदा करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। गत दिनों करौटी में अवैध रुप से खनिज संपदा लोडकर जा रहे वाहनों की जांच की गई थी। जांच के दौरान वाहन ओवर लोड मिले और खनिज परिवहन की टीपी भी नहीं थी, लिहाजा परिवहन अमले ने सख्ती से कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया। चेक प्वाइंट प्रभारी का साफ कहना है कि अनाधिकृत रुप से चलते मिले वाहनों को अब सिर्फ जब्ती की कार्रवाई नहीं की जाएगी बल्कि एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

MP Singrauli News : CM हेल्पलाइन रैंकिंग में सिंगरौली टॉप पर, सभी शिकायतों को गंभीरता से किया गया निराकृत

Leave a Comment