Rojgar Mela Singrauli : जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश. शासन के निर्देशानुसार एवं सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय “युवा संगम रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला“ जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं ITI सिंगरौली के संयुक्त रूप से 23 दिसम्बर मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में आयोजित किया जाएगा।
इन कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा रोजगार
इस खंड स्तरीय रोजगार मेले में टॅलेंटकॉर्प सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड,वर्धमान मंडीदीप भोपाल,LIC सिंगरौली,S.I.S. सिक्योरिटी, महावीर कोल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड गोरबी, सिंगरौली सहित अन्य कम्पनियों द्वारा रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा। इच्छुक आवेदक महिला एवं पुरुष रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते है।
आवेदक के पास होना चाहिए यह शैक्षणिक योग्यता
रोजगार मेले में शामिल होने होने के लिए योग्यता 5वीं से 12वीं, ITI डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन एवं अन्य निर्धारित किया गया हैं. आयु सीमा 18 से 40 वर्ष वेतनमान कंपनी के नियमानुसार प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज जैसे-बायोडाटा,शैक्षणिक योग्यता प्राप्त प्रमाण पत्र व फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र ID, आधार कार्ड जीवित रोजागार पंजीयन के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते है।
Singrauli News : सिंगरौली-वाराणसी मेमू ट्रेन के जर्जर व गंदे रैक से यात्रियों को नहीं मिल रही निजात