Singrauli News : कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय क्षेत्र में संचालित विभिन्न कायों की प्रगति की जानकारी से कलेक्टर को अवगत कराया गया। जानकारी प्राप्त करने के पश्चात कलेक्टर ने कहाकि स्वच्छ भारत मिशन कि रैकिंग में नगर निगम सिंगरौली का प्रदर्शन बेहतर रहा है, किंतु अभी कई पैरामीटरों में कार्य करने की आवश्यकता है।
स्वच्छ भारत मिशन की रैंकिंग के सुधार हेतु अपशिष्ट पृथक्करण एवं निपटान सहित शहर के सौंदर्यकिरण की विशेष आवश्यकता है। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अनुबंध एजेंसियों के कार्य के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि एजेंसियों द्वारा अनुबंध का सही तरीके पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि एजेंसियों के द्वारा किए जा रहे कायों के नोडल अधिकारी नगर निगम कमिश्नर द्वारा नियुक्त किया जाये। एजेंसियों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में किये जा रहे कार्यों का कन्सल्टेंसी नियमित रूप से एमआईएस पोर्टल में दर्ज किया जाये, इसी के साथ किसी भी प्रकार की प्रगति में कमी आने पर संबंधित एजेंसी के द्वारा किए अनुबंध के आधार पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जायेगी।
समय पर खुलें शौचालय, सफाई रखें
कलेक्टर सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था हेतु नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि शौचालयों की नियमित रूप से साफ-सफाई की जाये तथा यह सुनिश्चित करें कि सामुदायिक शौचालय समय पर खुले, इस्तकी निगरानी हेतु सभी वार्डों में सहायक यंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी। कलेक्टर ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों एवं पाकों की सौंदयीकरण हेतु जिले में संचालित औद्योगिक कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी जाये। इसके साथ ही मुड़वानी डैम जैसे टूरिस्ट प्वाइंटों का चयन कर उनमें सौंदर्याकरण का कार्य कर विकसित किया जाये।
कचरा प्रबंधन में बेहतरी की जरूरत
बैठक के अंत में कलेक्टर ने कहाकि नगर निगम सिंगरौली को स्वच्छता मिशन की रैंकिंग में अव्वल बनाने के लिए सभी विषयों पर उत्तम कार्य करने के साथ-साथ क्षेत्र की जनता में कचरा प्रबंधन हेतु जगरूकता लाने की आवश्यकता है, जिसके लिए हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। बैठक के दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय, उपायुक्त आरपी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बीएल चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त ज्योती सिंह, रूपाली द्विवेदी सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कचरा उठाव कराना सुनिश्चित करें
नाराजगी व्यक्त करते हुए कहाकि शहर को साफ-सफाई व्यवस्था उचित ढंग से नहीं की जा रही है। आए दिन इसके संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही है। संबंधित सीटाडेल एजेसी वाड़ों में कचरा वाहनों को समय पर भेजकर कचरा उठाव कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु नियुक्त एजेंसी को निर्देश दिया कि आईईसी गतिविधियों का प्राथमिकता के साथ नगर निगम क्षेत्रों में संचालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करें। इसके साथ ही मेडिकल वेस्ट खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में ही आवश्यक व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करें।