Singrauli News : बुधवार को वैढ़न-मोरवा शहर संभाग में बिजली उपभोक्ताओं में हडक्रम्प की स्थिति रही। विद्युत कर्मियों ने पहले से चिन्हित, संपर्क कर सूचित किए गये उपभोक्ताओं के घर, दुकानों पर पहुंचे। उनसे बिजली के बिल की बकाया राशि जमा करने के लिए आग्रह किया। टालमटोल करने वाले 212 उपभोक्ताओं का कनेक्शन विच्छेदित कर दिया गया। इन सभी पर लगभग 33 लाख रुपये बकाया थे।
बिलों की वसूली और विच्छेदन को लेकर जानकारी देते हुए कार्यपालन अभियंता दिनकर दुबे ने बताया कि बड़े बकायेदारों को समधान योजना के तहत दी जाने वाली छूट के बारे में विधिवत बताया जा चुका है। उनसे आग्रह भी किया जा चुका है फिर भी बिल नहीं जमा किए जा रहे हैं।
इन उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन
बड़े बकायेदारों रामगुलाम साह 5847 रुपये, सीमा देवी 13786, राधे श्याम शाह 5651 सहित दो सौ अन्य उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये। इनमें कई ने कनेक्शन काट दिए जाने के बाद भी बिजली अवैध रूप से जोड़ लिया था। जिन पर विद्युत अधिनियम की धारा 138, 135 के तहत कार्रवाई की गई। बुधवार को चले वृहद अभियान के साथ ही बड़े बकायेदारों से मप्रपूक्षेविविकंलि. के अधिकारियों ने अपील की है कि बकाए बिलों में समाधान योजना का लाभ उठाएं और शेष राशि जमा करें। जांच पड़ताल और कनेक्शन काटने की गतिविधियां लगातार चलाई जायेंगी।