Singrauli News : ड्यूटी पर रवाना हुए सिंगरौली के भारतीय सेना के जवान शैलेश रहस्यमय तरीके से हुए लापता

Singrauli News : भारतीय सेना की 4 महार रेजिमेंट के जवान जिले के ग्राम कुंडा-पचोर निवासी शैलेश कुमार दुबे गत 14 दिसंबर को ड्यूटी पर मणिपुर जाने के लिए घर से रवाना हुए थे, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे हैं। बीते तीन दिन से उनका कोई अता-पता नहीं है। वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर से सुबह पहली फ्लाइट कैंसिल होने के दो घंटे बाद दूसरी से उनका दिल्ली का टिकट था। उससे उनका लगेज नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गया, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

शैलेश के रवाना होने के बाद परिजन 15 की सुबह तक उनके संपर्क में थे, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया तो उन लोगों ने सोचा कि फ्लाइट में होने के कारण ऐसा होगा। परिजनों को 16 दिसंबर को भी पूरे दिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला तो उनकी चिंता बढ़ गई। इससे परेशान उनके पिता जीवन प्रकाश दुबे ने जिले की पुलिस द्वारा गुमशुदगी पर संज्ञान न लिए जाने के बाद वाराणसी के बाबतपुर थाने में बीते मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा कि बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट के सीसीटीवी में वे 15 दिसंबर को अपरान्ह परिसर से बाहर निकलते दिखाई दिए हैं। इसके बाद शैलेश कुमार दुबे कहां गए यह पता नहीं है। तीन दिन से बेटे का पता न चलने से जीवन प्रकाश दुबे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी जवान शैलेश कुमार दुबे का पता नहीं चल पाया था। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है।

सुबह सात बजे पहली फ्लाइट कैंसिल

शैलेश कुमार दुबे 14 को अपने घर वैढ़न से मणिपुर में पोस्टेड अपनी रेजिमेंट की ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए निकले थे। दूसरे दिन सुबह बनारस से दिल्ली के लिए उनकी पहली फ्लाइट सुबह 7 बजे निर्धारित थी, जो बाद में कैंसिल हो गई। दूसरी फ्लाइट सुबह 9 बजे थी, जिससे उनके दिल्ली रवाना होने की जानकारी दी गई।

सोमवार को तय था रिपोर्टिंग टाइम

परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि रेजिमेंट से प्राप्त सूचना के अनुसार उनका सामान दिल्ली के लिए उसी फ्लाइट से पहुंचा गया किंतु वे स्वयं उस फ्लाइट में सवार नहीं थे। कल ही उनका रिपोर्टिंग टाइम भी निर्धारित था, परंतु वर्तमान में वे आउट ऑफ बीट आ रहे हैं। उनसे किसी संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है। चौबीस घंटे से अधिक समय व्यतीत हो चुका है तथा उनकी कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

Singrauli News : मुख्यमंत्री ने सिंगरौली जिले के 119 श्रमिकों के खाते में भेजी 2.70 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि

Leave a Comment