Singrauli AQI, Weather Today : इन दिनों प्रदूषण के बड़े खतरे से जूझ रही दिल्ली की चर्चा तो हर तरफ है, लेकिन देश की चर्चाओं से काफी दूर ऊर्जाधानी सिंगरौली भी दिल्ली की ही तरह प्रदूषण की बेहद खतरनाक मार से जूझ रही है। ये हम नहीं बल्कि मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आधिकारिक रिपोर्ट हकीकत खुद बयां कर रही है। दरअसल, इन दिनों पूरे जिले में जिस तेजी से कोहरे का असर बढ़ रहा है,उतनी ही तेजी से प्रदूषण का ग्राफ भी बढ़ रहा है।
एक्यूआई पहुंचा 375
मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जारी बुलेटिन के मुताबिक, वैढ़न शहर में 14 दिसंबर को प्रदूषण का स्तर 375 एक्यूआई दर्ज किया गया और इससे एक दिन पहले 13 दिसंबर को 361 एक्यूआई दर्ज हुआ था। ये हालात सांसों के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं बल्कि सांसों के लिए ये इतना खतरनाक स्तर है कि ठीक-ठाक इंसान भी इस दूषित हवा के कारण बीमार हो सकता है।
घने कोहरे के कारण दृश्यता की समस्या जोरों
पर जिले में दो दिनों मौसम के मिजाज में कोहरे का असर जिस तेजी से बढ़ा है, उससे पूरा जन-जीवन प्रभावित हो गया है। सोमवार को तो ये हालात थे कि पूरे दिनभर कोहरे वैढ़न, विंध्यनगर, नवानगर, जयंत, मोरवा आदि क्षेत्रों में बेहद अधिक असरदार रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में इससे भी अधिक गंभीर वाले हालात बने रहे। दोपहर के समय ग्रामीण अंचलों में कहीं-कहीं कोहरा इतना अधिक बना रहा कि दृश्यता की समस्या जोरों पर बनी रही। शहर में भी दिनभर के समय कोहरे की धुंध के कारण दृश्यता की समस्या बनी रही।
TVS iQube Electric : 5 घंटे में फुल चार्ज और 212 KM का माइलेज के साथ ₹1,301 की क़िस्त पर