Tourist Places In Singrauli: यदि आप भी सिंगरौली जिले के निवासी है और आने वाले नए साल 2026 के लिए पिकनिक स्पॉट्स की तलाश में है, और सिंगरौली जिले का भ्रमण करना चाहते हैं तो हम आपको सिंगरौली जिले के ऐसे 3 रहस्यमई और प्राकृतिक सौंदर्य, ठंडी हवाएं और शांत वातावरण से घिरे शानदार पर्यटक स्थल (Singrauli me ghumne ki jagah) के बारे में बताने वाले हैं जहां पर आप समय आनंद के साथ बिता सकेंगे।
मध्य प्रदेश का ऊर्जा राजधानी कहलाने वाला सिंगरौली जिला सिर्फ कोयला क्षेत्र और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए भी मशहूर है। खासकर ठंडी के मौसम में यहां का मौसम बेहद सुहावना हो जाता है, और ऐसे में यह जगह यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए घूमने का एक शानदार विकल्प बन जाती है।

आपको बता दें कि सिंगरौली जिले में नए साल 2026 में घूमने की जगहों (Tourist Places In Singrauli) की कोई कमी नहीं है। ऐसे में हम आपको सिंगरौली जिले में मौजूद कुछ ऐसे पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे जहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ समय बिता सकेंगे तो चलिए बिना देर किए जानते हैं सिंगरौली जिले में मौजूद 3 शानदार पर्यटन स्थलों के बारे में-
1) माडा की गुफाएं- (Tourist Places In Singrauli)
सर्दियों में घूमने के लिए सिंगरौली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है माडा की गुफाएं, यह गुफा एक अद्भुत, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक आकर्षणों के कारण भी प्रसिद्ध है। यहाँ पर छिपे प्राचीन अवशेष, जंगलों की हरियाली, पहाड़ों की शांति, जलाशयों की सुंदरता और मंदिरों की आध्यात्मिकता सिंगरौलीवासियो एवं यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

कहा जाता है कि माडा की गुफाएं, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों में से एक हैं। यह रॉक-कट गुफाएं भारतीय कला, संस्कृति और धार्मिक इतिहास को बेहद करीब से दर्शाती हैं।

तथा माडा की गुफा को विवाह माडा, गणेश माडा, शंकर माडा और रावन गुफा के नाम से भी जाना जाता है। इन गुफाओं में उकेरी गई मूर्तियाँ, शिव-पार्वती विवाह दृश्य तथा धार्मिक प्रतीक सैकड़ों वर्षों पुराने हैं। आपको बता दें कि सर्दियों के मौसम में यहाँ का माहौल बेहद शांत और सुहावना हो जाता है, जिससे यह स्थान इतिहास प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए परफेक्ट जगह बन जाता है। इसके आलावा यह स्थान नए साल 2026 में पिकनिक मानाने के लिए बेस्ट है।
कैसे पहुँचे माडा गुफा? (Tourist Places In Singrauli)
माडा गुफा जिला मुख्यालय से वैढ़न से लगभग 32–35 किलोमीटर की दूरी पर है। आप आसानी से सड़क मार्ग के माध्यम से, कार, बाइक या बस से भी माडा गुफा में घूमने जा सकते हैं
2) बर्दी किला- (Tourist Places In Singrauli)
बर्दी किला सिंगरौली जिले के ऐतिहासिक स्थलों में से एक प्रमुख धरोहर और प्राकृतिक स्थल है। बर्दी किला सोन और गोपद नदियों के संगम पर स्थित है, यह किला रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता था। यहाँ से मिलने वाला नदी तट का दृश्य मन को शांति प्रदान करता है।
किला, प्राकृतिक सुंदरता और इतिहास का अनोखा संगम है, जो स्थानीय पर्यटन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि आप भी ठंडी के मौसम में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं तो आप चितरंगी गांव के बर्दी किला में एक बार भ्रमण अवश्य करें।

कैसे पहुँचे बर्दी किला? (Tourist Places In Singrauli)

सिंगरौली जिला मुख्यालय से बर्दी किला की दूरी लगभग 112 किलोमीटर है। बर्दी किला चितरंगी तहसील में स्थित है, जो सिंगरौली जिले के अंतर्गत आता है।यहाँ पर सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। एवं यहाँ, आस-पास के गाँवों और दर्शनीय स्थलों के साथ यह पर्यटन क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। वैसे तो यहाँ पर घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते है, लेकिन सर्दियों का मौसम सबसे उपयुक्त माना जाता है।
3) काचन बांध- (Tourist Places In Singrauli)
सिंगरौली जिले का तीसरा और सबसे सुन्दर पर्यटन स्थल काचन बांध है जो सिंगरौली जिले के उन प्राकृतिक स्थलों में से है जहाँ लोग शांति, प्रकृति और एकांत का अनुभव करने आते हैं। यह काचन बांध बारिश के जल को संग्रहित करने के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन अब यह पिकनिक और घूमने की एक पसंदीदा जगह बन गई है। काचन बांध के चारों ओर फैली हरियाली, शांत जल का फैला हुआ दृश्य और पहाड़ियों की पृष्ठभूमि इसे सिंगरौली जिले का एक खूबसूरत व्यू प्वाइंट बना देती है।

इसके आलावा काचन बांध के पास ही एक घना और विशाल आम का बगीचा स्थित है, जो इस क्षेत्र की पहचान बन चुका है। इस बगीचे में सैकड़ों आम के पेड़ लगे हुए हैं, जो पूरे वातावरण को सुगंधित और प्राकृतिक बनाते हैं। इसके अलावा इस बगीचे का आम इतना मीठा और स्वादिष्ट होता है कि इसे कहते ही लोगों को एक अलग ही आनंद की अनुभूति होती है। गर्मियों में यहाँ आम का मौसम विशेष रूप से लोगों को आकर्षित करता है, लेकिन सर्दियों में यहाँ का शांत और ठंडा वातावरण असली आनंद देता है।

कैसे पहुँचे काचन बांध? (Tourist Places In Singrauli)
काचन बांध तक जाने के लिए आपको स्थानीय परिवहन जैसे बस या टैक्सी का उपयोग करना होगा। काचन बांध, जिला मुख्यालय बैढन से करीब 32 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है।
ये भी पढ़े-
Singrauli के छात्रों के लिए शुरू हुआ मुफ्त IIT-JEE और NEET कोचिंग क्लासेस