MP News: पांच लोगों को रौंदा थार, पुलिस से बोला बाप विधायक है मर्डर भी निपटा लेंगे, घर जाओ

MP News: करैरा नगर में बेटे की करतूत का पता चलते ही पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा कि विधायक के लिए पुत्र-परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि है। पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि करैरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाएं।

दूसरा पहलू : सूत्रों के मुताबिक, माननीय ने एक तरफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। दूसरी तरफ पुलिस को हिदायत दी कि सोच लें।

थार पर विधायक के नाम का स्टिकर घायलों ने बताया कि घटना के वक्त थार दिनेश लोधी ही चला रहा था। इस पर एमएलए का स्टिकर भी लगा था।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस सवाल उठे तो विधायक पुत्र का नाम जोड़ा भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सोशल मीडिया पर परोक्ष रूप से स्वीकारा कि उनके बेटे ने ही हादसा किया। विधायक पुत्र ने भी पुलिस के सामने कहा कि हॉर्न दे रहा था, फिर भी बाइक लहरा रहा था। पीड़ित की ओर से विधायक पुत्र के खिलाफ नामजद आवेदन और साक्ष्य देने के बावजूद करैरा पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया। बाद में जब पुलिस से लगातार सवाल पूछे जाने लगे तो एसडीओपी ने कहा कि शुरू में गलती हुई थी। बाद में हमने उसे सुधार कर विधायक पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

बच्चे की पीठ के ऊपर से गुजरा थार का पहिया

संहेड़ा निवासी संजय (23) ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह 7:30 बजे वह आशीष और अंशुल के साथ बाइक से करैरा से तहसील जा रहा था। आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने बाइक और दोनों छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे सभी गिरकर घायल हो गए। हादसे में 16 वर्षीय अंशुल के पीठ के ऊपर से थार का पहिया गुजर गया, जो कंधे के पास से निकल गया। यदि पहिया कहीं सिर पर चढ़ जाता तो अनहोनी भी हो सकती थी। संजय के हाथ, पैर और कनपटी में चोटें आईं, जबकि आशीष, सीता व पूजा भी घायल हुई।

ये भी पढ़े-

Gujarat News: गुजरात में ट्रक की चपेट में आने से 7 श्रद्धालुओं की मौत

MP Board Result 2026: 10वीं में निजी विद्यालयों का दबदबा, कक्षा 12वीं में सरकारी विद्यालयों ने मारी बाजी 

Leave a Comment